Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव

IND vs PAK Team India Shreyas Iyer and Sahibzada Farhan
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव
News on WhatsAppJoin Now

IND vs PAK: भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने अभी हाल ही में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) को करारी शिकस्त दी. भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शानदार अर्द्धशतक लगाया, वहीं आलराउंडर दीप्ती शर्मा (Deepti Sharma) ने 5 विकेट झटके, जिसकी बदौलत टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी.

भारतीय टीम अब एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार है. इस बार भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) (IND vs PAK) के हाथो में है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब और कहां होगा और इसे कहां लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां होगा IND vs PAK मैच

जापान के आइची और नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है. इस दौरान इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेने वाली हैं. इस टूर्नामेंट के लिए दोनों देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम ने अपने टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी है, वहीं पाकिस्तान की टीम की कमान साहिबजादा फरहान के हाथ में है.

बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है, भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताने में इस खिलाड़ी की अहम भूमिका रही, वहीं आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम किया.

स्टार स्पोर्ट्स और JIO पर नही इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं लाइव

भारत में एशियन गेम्स 2026 के लाइव प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास है. यानी क्रिकेट फैंस भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे.

इसके अलावा, आप डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. सोनी स्पोर्ट्स ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है.

एशियन गेम्स 2026 के लिए IND vs PAK की टीम

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान (विकेटकीपर).

ALSO READ: “वो हमें गाली दे रहे थे…..”श्रीलंका ए के साथ हुए विवाद पर तिलक वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...