Posted inक्रिकेट, न्यूज

“मैच खत्म, घर जाओ” श्रीलंकाई खिलाड़ी ने वैभव को क्या क्या बोला जो भड़का भारतीय ओपनर, टीम इंडिया पर होगा एक्शन?

Team India IND A vs SL A BCCI VAIBHAV SOORYAVANSHI FIGHT
"मैच खत्म, घर जाओ" श्रीलंकाई खिलाड़ी ने वैभव को क्या क्या बोला जो भड़का भारतीय ओपनर, टीम इंडिया पर होगा एक्शन?
News on WhatsAppJoin Now

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच कल त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मैच खेला गया, जिसका फैसला सुपर ओवर से निकाला गया. भारतीय टीम (Team India) को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम भी 265 रन ही बना सकी और मैच टाई हुआ.

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) के कहने पर अंपायर्स ने सुपर ओवर से मैच का परिणाम निकालने का फैसला किया और इसमें भारतीय टीम (Team India) को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद एक श्रीलंकाई खिलाड़ी ने सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से कहा कि मैच खत्म हो गया, अब घर जाओ.

अंपायर्स ने की बेहद खराब अंपायरिंग

श्रीलंका के अंपायर्स ने इस मैच में काफी खराब अंपायरिंग की, तिलक वर्मा ने जब सुपर ओवर की मांग की तो उस समय अंधेरा नही हुआ था और श्रीलंका के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी के लिए आने के लिए 10 मिनट से भी अधिक समय लिया, ऐसे में जब भारत की बारी बल्लेबाजी के लिए आई तो गेंद नही दिख रही थी. इसके बावजूद अम्पायर्स ने मैच नही रोका.

भारतीय टीम (Team India) 18 रनों के लक्ष्य में से सिर्फ 9 रन ही बना सकी और 8 रनों से भारत को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद जब भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे, तो श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को उकसाने का काम किया. वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की पर पता चला है कि एक बयान पर भारतीय बल्लेबाज का मूड खराब हुआ. उन्हें और सूर्यांश से कथित तौर पर कहा गया कि ‘मैच खत्म हो गया, अब तुम घर जाओ.’

इससे माहौल बिगड़ा और कहासुनी देखने को मिली. हालांकि बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए और मामला खत्म हो गया.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया Team India से माफी मांगने की पेशकश

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मैच में अंपायर्स ने बेहद खराब अंपायरिंग की और इसका नुकसान भारतीय टीम को हुआ. इस बारे में क्रिकबज ने श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी के हवाले से लिखा, पहली बात तो यह है कि कोई सुपर ओवर नहीं होना चाहिए था. लेकिन इस मैच में अंपायरिंग काफी निराशा भरी रही.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मैच के बाद श्रीलंकाई टीम के ड्रेसिंग रूम में मैच को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान एक सुझाव यह भी दिया गया कि भारतीय टीम से माफी मांगी जानी चाहिए. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ऐसा कुछ हुआ नहीं है.

क्या वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन लेगी आईसीसी?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अक्सर ऐसे मैच में कार्रवाई करती नहीं है. इस तरह की सीरीज में वह मैच अधिकारी भी नियुक्त नहीं करती है. ऐसे सीरीज में मेजबान बोर्ड ही यह काम करता है. इसलिए सूर्यवंशी और तिलक पर कोई कार्रवाई होना मुश्किल है.

ALSO READ: लगातार दो हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है Team India, जानिए क्या है समीकरण

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...