Posted inक्रिकेट, न्यूज

लगातार दो हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है Team India, जानिए क्या है समीकरण

Team India Final Tri Series
लगातार दो हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है Team India, जानिए क्या है समीकरण
News on WhatsAppJoin Now

India A Qualification Scenario for Tri Nation A Series Final: भारतीय टीम (Team India) तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी में त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में सभी देशों को 2-2 मैच खेलने थे. भारतीय टीम ने इस दौरान अपने 3 मुकाबले खेल लिए हैं, टीम इंडिया (Team India) को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) से 8 रनों से जीत मिली थी, वहीं दूसरे मैच में भारत को अफगानिस्तान के सामने 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

इसके बाद भारतीय टीम का सामना एक बार फिर श्रीलंका की टीम से हुआ. इस दौरान सुपर ओवर में टीम इंडिया (Team India) को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब भारतीय टीम कैसे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में कैसे पहुंच सकती है.

लगातार 2 हार के बाद मुश्किल में है Team India

भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट के 3 में से 2 मैच हार चुकी है, अब भारतीय टीम का फाइनल मैच में पहुंचना मुश्किल है. भारतीय टीम को अफगानिस्तान ने दूसरे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रनों से हराया था, टीम इंडिया ने इस मैच में 349 रन बनाया था और जीत पक्की थी, लेकिन बारिश ने टीम इंडिया का काम खराब किया और अंत में भारत को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

वहीं श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में भारतीय टीम (Team India) ने 265 रन बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 265 रन बनाया था और मैच टाई हो गया था, लेकिन भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने सुपर ओवर की मांग की और भारतीय टीम को सुपर ओवर में 8 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया का त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है, आइए जानते हैं टीम इंडिया अभी भी कैसे फाइनल में जगह बना सकती है.

अभी भी फाइनल में पहुंच सकती है Team India, ये है समीकरण

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो श्रीलंका ए ने तीन मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा है और उसका नेट रन रेट +0.494 है. वहीं, इंडिया ए तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंकों पर दूसरे स्थान पर है. उसका नेट रन रेट +0.032 है. इसके बाद अफगानिस्तान की टीम 2 मैचों में एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. टीम के खाते में 2 अंक और नेट रन रेट -1.392 का है.

अब अगर भारतीय टीम कल का मैच अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जाती है और और श्रीलंका की टीम से अफगानिस्तान की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा तो भारतीय टीम आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर कल के मैच में अफगानिस्तान की टीम भारत को शिकस्त देती है, तो टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

वहीं अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान को शिकस्त देती है और अफगानिस्तान की टीम भी श्रीलंका को शिकस्त देती है, तो नेट रनरेट के आधार पर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है.

ALSO READ: सीरीज के बीच अचानक BCCI ने बदल दिया इंडिया का स्क्वाड, 150kmph से गेंदबाजी करने वाले इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...