Posted inक्रिकेट, न्यूज

सीरीज के बीच अचानक BCCI ने बदल दिया इंडिया का स्क्वाड, 150kmph से गेंदबाजी करने वाले इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

Team India Tri Series BCCI
सीरीज के बीच अचानक BCCI ने बदल दिया इंडिया का स्क्वाड, 150kmph से गेंदबाजी करने वाले इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय श्रीलंका दौरे पर है, भारत को इस दौरान श्रीलंका और अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के सामने लगातार 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब भारतीय टीम के लिए इस त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है. इसी बीच टीम इंडिया (Team India) को एक तगड़ा झटका लगा है, भारतीय टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है.

बीसीसीआई (BCCI) ने भी फाइनल को देखते हुए तुरंत ही रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है और आईपीएल 2026 (IPL 2026) में 150kmph की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज को टीम इंडिया ए में जगह दी है.

गुजरात टाइटंस के अशोक शर्मा को Team India में मौका

इंडिया ए की टीम का हिस्सा रहे युद्धवीर सिंह (Yudhvir Singh) को 13 जून को गेंदबाजी करते हुए दाएं कंधे में दर्द हुआ था. कुछ ऐसा ही दर्द उन्हें 11 जून को भी हुआ था. ऐसे में मेडिकल टीम ने स्पेशलिस्ट से सलाह लेते हुए बीसीसीआई से सीओई में भेजने का फैसला किया. बीसीसीआई ने इसके बाद देर न करते हुए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा (Ashok Sharma) को टीम इंडिया में शामिल कर दिया है.

अशोक शर्मा लगातार 150 kmph की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं. ऐसे में उनके जुड़ने से इंडिया की गेंदबाजी अच्छी होगी. इंडिया ए की टीम ने गेंदबाजी में ही पिछले तीनों मैचों में निराश किया है. भारतीय टीम को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल खेलने के लिए हर हाल में अफगानिस्तान की टीम को शिकस्त देना होगा और अगर टीम इंडिया बड़े अंतर से ऐसा करने में सफल रही तो फाइनल में पहुंच सकती है, भारतीय टीम के लिए ये अंतिम मौका है.

ट्राई सीरीज के लिए Team India ए की अपडेटेड टीम 

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत संधू, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा.

ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के लिए श्रीलंकाई अधिकारी ने किया नस्लीय टिप्पड़ी, पार की सभी हदें, सुनकर आ जाएगा आपको भी गुस्सा

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...