Vaibhav Sooryavanshi:भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है. तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ इस समय त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है. अब तक टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं, जिसमे टीम इंडिया को 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं आज टीम इंडिया अपना तीसरा मैच श्रीलंका से खेल रही है.
इस त्रिकोणीय सीरीज से पहले भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की काफी चर्चा थी, ऐसा माना जा रहा था कि ये खिलाड़ी इस दौरे पर कुछ तूफानी करने वाला है, लेकिन पिछले 3 मैचों में ये खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहा है. भारतीय टीम को वैभव के फ्लॉप शो के बाद एक और मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, श्रीलंका ने सुपर ओवर में इस मैच को जीता, लेकिन उसके बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ हाथापाई तक की नौबत आ गई.
श्रीलंकाई खिलाड़ी के उकसाने पर भड़के Vaibhav Sooryavanshi
सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को 19 रनों का लक्ष्य दिया, श्रीलंका ने इस दौरान अरशद खान की अंतिम 3 खराब गेंदों का भरपूर फायदा उठाया और स्कोर को 18 रनों तक पहुंचाया. अरशद खान ने पहली 3 गेंदे काफी अच्छी डाली, लेकिन अंतिम 3 गेंदों पर श्रीलंका ने
लगभग 10 रन बनाए, वहीं अरशद ने 1 नो बॉल और 1 वाइड गेंद डाली. भारतीय टीम जब 19 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सिर्फ सिर्फ 9 रन ही बना सकी, भारत के लिए इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 3 गेंदों पर 6 रन बनाए, वहीं सूर्यांश शेडगे ने 3 गेंदों पर 3 रन बनाए. अंत में भारत को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जब अंतिम गेंद पर रन नहीं बना सके और भारत को हार का सामना करना पड़ा तो श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कुछ अपशब्द कहे, जिसे सुनकर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) वापस मुड़े और उस श्रीलंकाई खिलाड़ी को मारने के लिए आगे बढ़े. इस दौरान बाकि खिलाड़ियों ने मामला शांत कराने की कोशिस की.
यहाँ देखें उस घटना का वीडियो
Vaibhav got into a heated argument with Sri Lankan players after the super over pic.twitter.com/wnGyEF6Nvw
— Abhi (@AbhiMSD_07) June 15, 2026
क्यों श्रीलंकाई खिलाड़ी को मारने दौड़े 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi?
मैच के दौरान कमेंटेटर ने कहा कि लगता है कि श्रीलंकाई फील्डर्स में से किसी एक (या कुछ) ने कुछ कहा है. सूर्यांश, वैभव सूर्यवंशी के साथ थोड़ी बातचीत और दोस्ताना अंदाज़ के बाद आगे बढ़ने लगते हैं, लेकिन फिर रुककर पीछे मुड़ते हैं. श्रीलंका टीम की तरफ से उकसावे वाली बात हुई; विशेन हलंबागे ताली बजा रहे थे और कुछ उकसाने वाली बातें कह रहे थे. वह एक तरह से सूर्यांश की तरफ बढ़ रहे थे एक और फील्डर लगभग सूर्यांश से टकरा ही गया था.
इस वजह से वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) को भी अपने साथी का साथ देने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा. वैभव ने अपने बाएं हाथ से विशेन को दूर धकेला, जिसके बाद अनुभवी डिकवेला ने तुरंत दोनों को अलग किया और कप्तान सहन ने भी मामले को शांत करने की कोशिश की. वैभव सूर्यवंशी जाते हुए उस श्रीलंकाई खिलाड़ी को हाथ दिखाते हुए मारने का इशारा करते हुए आगे ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे.
