IND vs PAK: भारतीय महिला आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) की शुरुआत 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच से हो चूका है. इंग्लैंड (England Cricket Team) ने अपने पहले ही मैच में श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket Team) को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी है. अब भारतीय टीम कल 14 जून को अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ने वाली है.
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के इस मुकाबले को देखने के लिए दोनों ही देश के फैंस बेहद उत्सुक हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय महिला टीम (Team India) और पाकिस्तान की महिला टीम (Pakistan Cricket Team) के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का ये मैच आप कब और कहां देख सकते हैं.
IND vs PAK मैच में भारत के आगे कहीं नही टिकती है पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच के आंकड़े पर नजर डालें तो अब तक दोनों देशों के महिला टीम के बीच 16 टी20 मैच खेले गए हैं, इस दौरान भारतीय महिला टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों ही पाकिस्तान की टीम जीत हासिल कर सकी है, ऐसे में भारत के आंकड़े पाकिस्तान से काफी बेहतर हैं.
कब और कहां देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच
टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबला किस मैदान पर खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबला बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर होगी.
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी.
पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, अयमान फातिमा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, डायना बेग, गुल फिरोजा, नशरा संधू, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन.
