Posted inक्रिकेट, न्यूज

अफगानिस्तान से शर्मनाक हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव, कप्तान तिलक वर्मा लेंगे कठोर फैसला!

Tilak Varma Team India IND A vs AFG A
अफगानिस्तान से शर्मनाक हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव, कप्तान तिलक वर्मा लेंगे कठोर फैसला!
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां भारत और श्रीलंका एवं अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम ने इस दौरान अपना पहला मुकाबला श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team0 के खिलाफ मुश्किल से जीता, वहीं अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब टीम इंडिया के लिए फाइनल की राह मुश्किल होती नजर आ रही है.

भारतीय टीम (Team India) का अगला मुकाबला 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ एक बार फिर होना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव करने पड़ेंगे, जिससे टीम इंडिया के स्क्वाड को और ज्यादा मजबूत किया जा सके. आइए जानते हैं टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है.

तिलक वर्मा कर सकते हैं Team India की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव

भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी आयुष बदोनी जो अब तक पहले 2 मैचों में कुछ खास नही कर सके हैं, ऐसे में उन्हें श्रीलंका ए के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह प्लेइंग 11 में स्पिन ऑलराउंडर निशांत संधू को मौका मिल सकता है. संधू ने आईपीएल 2026 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था.

अरशद खान को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह प्लेइंग 11 में युद्धवीर सिंह चरक को खेलने का मौका मिल सकता है. गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. ऐसे में अंशुल कंबोज को भी खराब प्रदर्शन के कारण बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. अंशुल कंबोज की जगह यश ठाकुर को प्लेइंग 11 में जगह दी जा सकती है.

Team India की बल्लेबाजी में नहीं होगा कोई बदलाव

भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो दोनों ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह का अगले मैच में खेलना तय है. वहीं प्रियांश आर्या की बात करें तो पहले मैच में उन्होंने रन बनाए थे, दूसरे मैच में उनका बल्ला खामोश रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलना तय है.

वहीं टीम इंडिया के कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का भी खेलना तय है. वहीं सूर्यांश शेडगे ने अब तक बतौर बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन ही किया है, ऐसे में उन्हें बाहर करना मुश्किल है. इसके साथ ही विप्रज निगम को भी एक और मौका मिलना तय है.

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए टीम की संभावित प्लेइंग 11 

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत संधू, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, यश ठाकुर.

ALSO READ: कौन हैं गिल और अभिषेक शर्मा के साथ खेलने वाले निखिल चौधरी जिसे ऑस्ट्रेलिया टीम में मिली जगह, जानिए क्यों छोड़ा भारतीय क्रिकेट

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...