Posted inक्रिकेट, न्यूज

4 4 4 4…सिर्फ 9 गेंदों में 36 रन वैभव सूर्यवंशी ने 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन, अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर ली खबर

Vaibhav Sooryavanshi Team India IND vs AFG
4 4 4 4...सिर्फ 9 गेंदों में 36 रन वैभव सूर्यवंशी ने 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन, अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर ली खबर
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को अपना दीवाना बनाया. इसके बाद अब वो भारत के लिए खेलने को मैदान पर उतर चुके हैं. भारतीय टीम (Team India) इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम ने पहले मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता.

वहीं आज भारतीय टीम आज अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही है. पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सिर्फ 14 रन निकले थे, लेकिन आज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले से आज विस्फोटक पारी निकली है.

Vaibhav Sooryavanshi ने खेली अफगानिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की पारी खेली. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 44 रनों की पारी निकली.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिर्फ 22 गेंदों में 9 चौके की मदद से 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट हमेशा की तरह 200 का रहा. वैभव सूर्यवंशी की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारतीय टीम 11.1 ओवरों में 100 रनों के आंकड़े तक पहुंच चुकी है.

12 ओवरों में टीम इंडिया ने बनाए 104 रन

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की पारी खेली. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 44 रनों की पारी निकली. वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वो सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने.

भारतीय टीम के लिए खबर लिखे जाने तक ऋतुराज गायकवाड़ और प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे. प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 6 चौके की मदद से 39 रन बनाए हुए हैं और अभी नाबाद हैं, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ भी 9 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में अभी सिर्फ 1 चौका लगाया है.

ALSO READ: क्या है नाइटक्लब कांड, जिसकी वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हुए बेन स्टोक्स? जानिए पूरी बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...