भारतीय टीम (Team India) इस समय हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) जीतने के लिए इंग्लैंड में है. भारतीय टीम को 14 जून को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम से खेलना है, लेकिन इसके पहले ही इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने भारतीय टीम के पसीने छुड़ा दिए हैं. हरमनप्रीत कौर की टीम को इंग्लैंड के सामने 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.
भारतीय टीम (Team India) ने इससे पहले अपना पहला वार्मअप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जहां टीम इंडिया को 26 रनों से जीत हासिल हुई थी, लेकिन अब दूसरे अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 5 रनों से रौंद दिया है.
इंग्लैंड के 3 बल्लेबाजों ने Team India के सामने खड़ा किया विशाल स्कोर
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम की ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट सिर्फ 3 रन बनाकर चलती बनी. हालांकि दूसरी ओपनर बल्लेबाज एमी जोंस ने 45 गेंदों में 8 चौके की मदद से 64 रनों की पारी खेली.
वहीं कप्तान नैट सीवर ब्रंट ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में 8 चौके की मदद से 57 रन बनाए. वहीं भारत के हार की पटकथा डानी गिब्सन ने लिखी, उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाने में सफल रही.
Team India के स्टार बल्लेबाज रहे फ्लॉप
भारतीय टीम (Team India) जब 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, स्मृति मंधाना सिर्फ 1 रन बनाकर चलती बनी, वहीं शेफाली वर्मा ने 13 और यास्तिका भाटिया ने सिर्फ 15 रन बनाए. भारतीय टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से थी, लेकिन वो भी सिर्फ 17 रन ही बना सकीं.
युवा भारतीय बल्लेबाज भारती फूलमाली भी फेल ही रहीं और सिर्फ 18 रनों का योगदान दिया. ऐसे में 12.4 ओवरों में टीम इंडिया सिर्फ 87 रनों पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद ऋचा घोष ने भारतीय पारी को संभाला एक छोर से विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर से ऋचा ने रनों का अंबार लगाना शुरू किया. राधा यादव के साथ मिलकर उन्होंने भारत के स्कोर को 120 रनों तक पहुंचाया. राधा यादव ने 9 गेंदों में 16 रन बनाए और दोनों ने टीम इंडिया की उम्मीद को जिंदा रखा.
राधा यादव के आउट होने के बाद ऋचा घोष ने भारतीय टीम की कमान अपने हाथो में ली और सिर्फ 36 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन बनाए, टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 रन दूर थी और भारत को 3 गेंदों में 6 रनों की ही जरूरत थी, लेकिन तभी चौथी गेंद पर ऋचा घोष आउट हो गईं और उनके बाद क्रीज पर रेणुका सिंह आई, जिनके बल्ले से हर कोई एक छक्के का इंतजार कर रहा था, मगर 5वीं गेंद पर वह गोल्डन डक पर आउट हो गई और इसी के साथ एक गेंद पहले ही भारत की पारी सिमट गई. टीम इंडिया (Team India) को इस रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
