Posted inक्रिकेट, न्यूज

जय शाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से क्यों मिलाया हाथ? तस्वीर हुई वायरल तो मचा बवाल

Jay Shah handshake with Fatima
जय शाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से क्यों मिलाया हाथ? तस्वीर हुई वायरल तो मचा बवाल
News on WhatsAppJoin Now

Jay Shah: आईसीसी टी20 महिला विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) की मेजबानी इस बार इंग्लैंड (England Cricket Team) के हाथो में है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) समेत सभी देश इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से हो रही है, वहीं भारतीय टीम (Team India) अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ खेलने वाली है.

कल सभी कप्तान ट्रॉफी अनावरण के लिए मौजूद थे, इस दौरान भारत के जय शाह (Jay Shah) को पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया. इसके बाद से ही बवाल मच गया है.

Jay Shah ने क्यों मिलाया फातिमा सना से हाथ

भारत और पाकिस्तान का जब भी आमना-सामना होता है, भारतीय कप्तान और खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नही मिलाते हैं. हालांकि भारतीय होने के बावजूद जय शाह (Jay Shah) ने पाकिस्तान की महिला टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया,जो चर्चा का विषय बन गया. अब सवाल ये उठता है कि जय शाह ने हाथ क्यों मिलाया, तो इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं.

दरअसल जय शाह (Jay Shah) आईसीसी चेयरमैन हैं. ऐसे में उन्होंने आईसीसी के मुख्या होने के नाते पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया. शाह ने पाकिस्तान के अलावा सभी देशों की खिलाड़ियों से हैंडशेक किया, क्योंकि वह उस समय केवल एक भारतीय के नाते नहीं, बल्कि आईसीसी के चेयरमैन के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे थे. ये एक औपचारिक और प्रोटोकॉल के तहत किया गया अभिवादन था. हालांकि शाह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंड शेक जारी है. कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

कब से शुरू हुआ नो हैंडशेक का सिलसिला?

भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक की शुरुआत भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया था. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामनें थी, तो भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया. इसके बाद यही सिलसिला अंडर-19 एशिया कप और विश्व कप में रहा. वहीं भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से विश्व कप 2025 के दौरान हाथ नही मिलाया.

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप 2026 में शेड्यूल

भारतीय टीम महिला टी-20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में उतरेगी. 14 जून को पाकिस्तान में भिड़ने के बाद टीम इंडिया का मुकाबला 17 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा. 21 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होनी है. 25 जून को टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. वहीं 28 जून को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा.

ALSO READ: घमंडी कहने वालों को श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया का कप्तान बनने पर दिया जवाब, कहा “मै अपनी पर्सनैलिटी…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...