Posted inक्रिकेट, न्यूज

घमंडी कहने वालों को श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया का कप्तान बनने पर दिया जवाब, कहा “मै अपनी पर्सनैलिटी…

Shreyas Iyer Team India T20I Captain
घमंडी कहने वालों को श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया का कप्तान बनने पर दिया जवाब, कहा "मै अपनी पर्सनैलिटी...
News on WhatsAppJoin Now

Shreyas Iyer: बीसीसीआई (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India0 का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम अभी अफगानिस्तान (Afghanistan Cricket Team) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है. भारतीय टीम को इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है. भारतीय टीम की कमान इस दौरान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथो में सौंपी गई है.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को हटाकर बीसीसीआई (BCCI) ने अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया है. कप्तान बनने के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने पर्सनैलिटी और व्यवहार के बारे में बात की है.

Shreyas Iyer ने घमंडी कहने वालो को दिया जवाब

भारतीय टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को उनके पर्सनैलिटी की वजह से घमंडी तक कहा जाता है, लेकिन अब इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि वो आगे भी उसी तरह का इंसान बने रहना चाहते हैं, जैसा वो अब तक थे. श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम की कमान मिलने पर कहा कि

“मुझे अपनी पर्सनैलिटी बदलने की जरूरत नहीं है. मैं वैसा ही रहना चाहता हूं जैसे पहले था और कोई दूसरा या किसी की छाया में नहीं जाना चाहता हूं. मैं जब बड़ा हो रहा था तब मुझे निश्चित तौर पर चुनौतियां पसंद थी, विशेष तौर पर मुंबई से होने के नाते, जहां पर क्रिकेट बहुत बड़ा है और प्रतिस्पर्धा तगड़ी है. गली में मौजूद हरेक बच्चा मुंबई के लिए खेलना चाहता है.”

श्रेयस अय्यर ने खुद के माइंडसेट पर कही ये बात

भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर की लगभग 29 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. इससे पहले इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें 1 भी मैच खेलने का मौका नही मिला. श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“मेरा माइंडसेट जीत का रहा फिर सामने चाहे जो चुनौती रही हो फिर चाहे बात सीखने की हो या जीतने की, लेकिन आगे बढ़ते हुए जब आनंद आता है तब ज्यादा प्रतिस्पर्धी स्वभाव बनता है फिर चाहे क्रिकेट खेलो या कुछ और. मुझे लगता है कि इससे आप अलग स्तर पर चले जाते हैं और आप जिम्मेदारी लेना चाहते हैं. इससे कमाल की चुनौती रहती है.”

ALSO READ: गली क्रिकेट खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह, पढ़ाई न करने पर घरवालो ने मारे ताने, अब कहा “भारत जैसे देश में…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...