Rajat Patidar: अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने कल आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान किया. इस दौरान आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और प्रिंस यादव (Prince Yadav) को टीम इंडिया में मौका दिया गया.
वहीं आईपीएल (IPL) में केकेआर (KKR) को ट्रॉफी जीताने एवं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को फाइनल तक पहुँचाने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. हालांकि आरसीबी (RCB) को लगातार 2 ख़िताब जीताने वाले रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को नजरअंदाज किया गया है, जो हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को पसंद नही आया है.
Rajat Patidar को नजरअंदाज किए जाने पर भड़के हरभजन सिंह
आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में लगातार 2 सीजन बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार को टीम इंडिया में मौका न मिलने पर हरभजन सिंह ने कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर सवाल उठाया है. हरभजन सिंह ने रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को लेकर कहा कि
“यह तो बहुत दुख की बात है कि रजत पाटीदार टी20 टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें और क्या करने की जरूरत है? उन्होंने 501 रन बनाए और करीब 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस समय वह भारत के सबसे बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं और उनकी तकनीक भी एक स्ट्राइकर जैसी है.”
आईपीएल में बेहद शानदार रहा है रजत पाटीदार का प्रदर्शन
रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के लिए पिछले 2 आईपीएल सीजन बेहद शानदार रहे हैं. इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 312 रन बनाए थे और अपनी टीम को आईपीएल 2025 में पहली बार 18 सालों बाद आईपीएल का ख़िताब जीताया था. वहीं आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार ने 15 मैचों में 41 की औसत से 501 रन बनाए और आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.
इसके साथ ही वो आईपीएल में धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 2 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. रजत पाटीदार भारत के लिए अब तक वनडे और टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन टी20 में उन्हें अब तक मौका नही मिला है. रजत पाटीदार ने भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट मैचों में 63 रन और एक वनडे में 22 रन बनाए हैं. वहीं पिछले 2 सालों से उन्हें टीम इंडिया में मौका नही मिला है.
ALSO READ: टीम इंडिया का कप्तान बनने पर Shreyas Iyer का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा “मैं देश की टीम का….
