Shreyas Iyer: भारत (Team India) के विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को हटाकर उनके साथ ही घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम का कप्तान बनने से पहले श्रेयस अय्यर, टीम इंडिया का भी हिस्सा नही थे. टी20 विश्व कप से पहले उन्हें टीम इंडिया में शामिल जरुर किया गया था, लेकिन 1 भी मैच खेलने का मौका नही मिला था.
हालांकि अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है और कप्तान बनने के बाद उन्होंने पहली बार इस पर चुप्पी तोड़ी है. श्रेयस अय्यर ने कप्तान बनाए जाने पर क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
टीम इंडिया का कप्तान बनने पर Shreyas Iyer का पहला रिएक्शन
भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद जब श्रेयस अय्यर मुंबई टी20 लीग में खेलने उतरे तो उनसे इस बारे में सवाल किया गया. श्रेयस अय्यर ने इसके जवाब में कहा कि
“यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि इस स्तर पर मैं देश की टीम का कप्तान बनकर खिलाड़ियों का नेतृत्व करूंगा. यह मेरे लिए एक बहुत ही खास एहसास है. मैं अपने फैंस को बस यही कहना चाहता हूं कि जिस तरह से अभी तक आपने मुझे समर्थन और प्यार दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा. मैं आप सभी का दिल से सम्मान करता हूं.”
श्रेयस अय्यर के सामने हैं ये 2 चुनौतियां
भारत के विश्व विजेता कप्तान को हटाकर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. श्रेयस अय्यर के उपर अब बड़ी जिम्मेदारी आ गई है, 29 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगले 2 सालों में भारत को 2 बड़े टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीताने पर नजर होगी.
श्रेयस अय्यर के सामने 2028 ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2028 टी20 विश्व कप जीतने की बड़ी चुनौती होगी. ये दोनों बड़े टूर्नामेंट वर्ष 2028 में आयोजित होंगे. ऐसे में श्रेयस अय्यर के सामने इन दोनों टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाने के अलावा एक मजबूत टीम बनाने पर भी फोकस करना होगा, जिसमे कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हों.
