Posted inक्रिकेट, न्यूज

सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर भड़के सुनील गावस्कर, अगरकर को लगाई फटकार, कहा “उसे अभी…

Sunil Gavaskar on Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर भड़के सुनील गावस्कर, अगरकर को लगाई फटकार, कहा "उसे अभी...
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई है. भारत को टी20 विश्व कप जीताने वाले कप्तान को विश्व कप के बाद बिना 1 भी मौका दिए बाहर किया जाना भारत के पूर्व खिलाड़ियों को पसंद नही आ रहा है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से कप्तानी छिनना एक अलग बात है, लेकिन उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर देना समझ से परे है.

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने इस पर अपनी राय दी और बताया कि उन्हें कप्तानी से बाहर करना अलग बात है, लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बतौर खिलाड़ी 1 और मौका दिया जाना चाहिए था.

सुनील गावस्कर ने Suryakumar Yadav को लेकर कही ये बात

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अभी हाल ही में भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीताया था, ऐसे में कप्तान के तौर पर नही बल्कि 1 खिलाड़ी के तौर पर तो उन्हें 1 या 2 सीरीज में और मौका दिया जा सकता था. इस पर बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि

“मेरे ख्याल से सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड दौरे पर होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज में एक मौका और दिया जा सकता था. उनका आईपीएल सीजन इतना अच्छा नहीं गया, शायद यही वजह रही कि उन्हें नहीं चुना गया. अभी उनकी उम्र 35 या 36 साल के आसपास है. जब 2028 में टी20 विश्व कप और ओलंपिक होंगे, तब उनकी उम्र 38 साल के करीब होगी. संभव है कि चयनकर्ताओं ने इसी को ध्यान में रखते हुए अभी से बदलाव का बड़ा फैसला लिया हो, ताकि श्रेयस अय्यर को अगले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय कप्तानी का पर्याप्त अनुभव मिल सके.”

श्रेयस अय्यर के सामने हैं 2 बड़ी चुनौती

भारत के विश्व विजेता कप्तान को हटाकर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. श्रेयस अय्यर के उपर अब बड़ी जिम्मेदारी आ गई है, 29 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगले 2 सालों में भारत को 2 बड़े टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीताने पर नजर होगी.

श्रेयस अय्यर के सामने 2028 ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2028 टी20 विश्व कप जीतने की बड़ी चुनौती होगी. ये दोनों बड़े टूर्नामेंट वर्ष 2028 में आयोजित होंगे. ऐसे में श्रेयस अय्यर के सामने इन दोनों टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाने के अलावा एक मजबूत टीम बनाने पर भी फोकस करना होगा, जिसमे कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हों.

ALSO READ: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत, अभिषेक और संजू में से ये खिलाड़ी देगा कुर्बानी!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...