Suryakumar Yadav: अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई वाली भारतीय चयनसमिति ने आज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर ने इस टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अपनी टीम का कप्तान बनाया है, वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से टीम इंडिया की कप्तानी छिनने के साथ ही उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम इंडिया से बाहर करने की वजह का खुलासा खुद भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने किया है. उन्होंने सूर्या से कप्तानी छिनने और टीम इंडिया से बाहर करने की वजह का खुलासा बेबाक अंदाज में किया है.
अजीत अगरकर ने बताया क्यों छिनी Suryakumar Yadav की कप्तानी
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बारे में बात करते हुए कहा कि
“यह फैसला काफी मुश्किल था. पिछले कुछ समय में उनकी फॉर्म और अगले दो साल के चक्र को देखते हुए हमने यह कठिन कदम उठाया. हमें लगा कि आगे बढ़ने का यही सबसे सही तरीका है. श्रेयस अय्यर इस जिम्मेदारी के पूरी तरह हकदार हैं. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों की कप्तानी करते हुए जो हासिल किया है, वह शानदार है. मेरे हिसाब से वह इस भूमिका के लिए सबसे मजबूत दावेदार थे.”
सूर्यकुमार यादव के आंकड़े हैं बेहद शानदार
सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में जीत के बाद रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत के लिए 52 टी20 मैच खेले, जिनमें 42 मैचों में जीत हासिल की, जबकि केवल 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में भारत ने 2026 टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया.
हालांकि, इस दौरान सूर्यकुमार यादव का व्यक्तिगत बल्लेबाजी प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. यही वजह रही कि उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम में अपनी जगह भी गंवानी पड़ी.
वहीं सूर्यकुमार यादव के ओवरआल आंकड़ो पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनके नाम 3272 रन दर्ज हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह चार शतक भी लगा चुके हैं.
ALSO READ: हार्दिक पंड्या को टी20 टीम से क्यों किया गया बाहर? अजीत अगरकर ने कहा “हम उसे अब…
