Hardik Pandya: अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई वाली चयनसमिति ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आयरलैंड (Ireland Cricket Team) और इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान किया है, इसी दौरान एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान किया गया है. हालांकि इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सौंपा गया है.
इस टीम में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को भी मौका नही दिया गया है, जब भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने इसके पीछे हार्दिक पंड्या की फिटनेस को वजह बताया है.
अजीत अगरकर ने बताया क्यों Hardik Pandya को किया गया टी20 टीम से बाहर?
भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टी20 टीम से बाहर करने के पीछे की वजह बताते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि टीम प्रबंधन का फोकस उन्हें 2027 वनडे विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार करने पर है. अजीत अगरकर ने भारत के लिए अपना अंतिम टी20 मैच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. हार्दिक पंड्या ने टी20 विश्व कप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.
हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को बैक स्पाज्म की समस्या हुई, जिसके वजह से उन्होंने कुछ मैच मिस भी किए, लेकिन अब माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी फिटनेस हासिल कर ली है. ऐसे में उन्हें टी20 टीम में शामिल न किए जाने पर अजीत अगरकर ने कहा कि
“सबसे पहली बात यह है कि हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा हैं. हम चाहते हैं कि वह पूरी तरह फिट रहें और वनडे क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी के जरिए टीम के लिए उपयोगी साबित हों. हमें लगभग डेढ़ साल बाद दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप में खेलना है. ऐसे में हम चाहते हैं कि हार्दिक पूरी तरह फिट रहें, क्योंकि वह उस टूर्नामेंट में हमारे सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं. इसी वजह से टी20 क्रिकेट में हम नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को मौका देकर रेस्ट और रोटेशन की रणनीति अपना रहे हैं.”
हार्दिक पंड्या हैं विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया के लिए जरूरी
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला मार्च 2025 में खेला था, उसके बाद से पिछले 1 सालों से वो टीम इंडिया से इस फ़ॉर्मेट से दूर हैं. हार्दिक पंड्या अब 15 महीने बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. हार्दिक ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मुकाबला 2025 में खेला था. ऐसे में टीम प्रबंधन चाहता है कि 2027 वनडे विश्व कप तक वह इस फॉर्मेट में पूरी तरह स्थापित और तैयार हों.
हार्दिक पंड्या को अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए टेस्ट के बाद अब टी20 फ़ॉर्मेट से भी कुछ समय के लिए दुरी बनानी होगी. इसी वजह से उन्हें टी20 फ़ॉर्मेट से दूर रखा जा रहा है. हार्दिक पंड्या अब तक भारत के लिए 94 वनडे मैचों में 1904 रन बना चुके हैं, जबकि उनके नाम 91 विकेट भी दर्ज हैं.
