Posted inक्रिकेट, न्यूज

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देवदत्त को मिली उपकप्तानी, साईं,गायकवाड़, हर्ष दुबे…

Team India A vs Sri Lanka A
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देवदत्त को मिली उपकप्तानी, साईं,गायकवाड़, हर्ष दुबे...
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है. आज मुंबई में बीसीसीआई (BCCI) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है. वहीं इसके अलावा बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ इंडिया-ए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज एवं एशियन गेम्स 2026 में जगह दिया गया है, लेकिन श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट टीम में उन्हें शामिल नही किया गया है.

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नही मिला Team India में मौका?

वैभव सूर्यवंशी ट्राई नेशनल वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं, लेकिन 25 जून से शुरु होने वाले मल्टी डे मैच के लिए वो अवेलेबल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशल सीरीज का पहला मैच 26 जून 2026 को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. ऐसे में ये 15 साल के यंग स्टार के लिए नुकसान नहीं, बल्कि फायदे का सौदा है, क्योंकि वो अब इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

वहीं 26 जून को ये खिलाड़ी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के लिए ये घाटे का नही बल्कि फायदे का सौदा है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. अब इस खिलाड़ी को भारत (Team India) की जर्सी में डेब्यू का मौका मिल सकता है.

श्रीलंका-ए के खिलाफ Team India A की टेस्ट टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, सारांश जैन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), आयुष पांडे, गुरनूर बराड़, अमन मोखड़े, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), आकिब नबी, शेख रशीद, ऋतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर, जीशान अंसारी.

ALSO READ: गौतम गंभीर की वजह से नजरअंदाज हो रहे सरफराज खान का फिर गरजा बल्ला, 295 के स्ट्राइक रेट से जड़ा सबसे तेज अर्द्धशतक

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...