आईपीएल 2026 के फाइनल (IPL 2026 Final) से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. ऋषभ पंत की कप्तानी में पिछले 2 साल LSG का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. इसी वजह से ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़कर बतौर कप्तान आईपीएल 2027 (IPL 2027) खेलने का फैसला किया है.
हालांकि LSG के बाद अब 4 टीमें ऐसी हैं, जो आईपीएल 2027 से पहले अपने कप्तान बदल सकती हैं. इन 4 टीमों में से 2 टीमें ऐसी हैं, जो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाई थीं.
KKR और DC की टीमें खराब सीजन के बाद IPL 2027 में बदल सकती हैं कप्तान
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर 6 पर है, जबकि केकेआर की टीम नंबर 7 पर मौजूद है. इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथो में थी और उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने 14 में से सिर्फ 7 मैचों में जीत हासिल की.
वहीं केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथो में थी और आईपीएल 2026 में उनकी टीम ने 14 में से सिर्फ 6 मैचों में जीत हासिल की. इन टीमों का प्रदर्शन पिछले 2 सालों से बेहद खराब रहा है, ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले इन दोनों ही टीमों के कप्तान में बदलाव हो सकता है. केकेआर की कप्तानी रिंकू सिंह करते नजर आ सकते है, जिनके पास घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल की कप्तानी में पिछले 2 सीजन में टीम प्लेऑफ तक में जगह नही बना सकी है, फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही केएल राहुल जैसा कप्तान मौजूद है, ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सीजन वो टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.
IPL 2026 प्लेऑफ में जगह बनाने वाली ये टीमें भी बदल सकती हैं कप्तान
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में आरसीबी, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जगह बनाई थी. हालांकि एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 में ये दोनों टीम हारकर बाहर हो गईं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथो में थी, लेकिन रियान पराग का खुद का प्रदर्शन और कप्तानी कुछ खास नही थी. रियान पराग सिर्फ कप्तान होने के वजह से प्लेइंग 11 में नजर आ रहे थे, ऐसे में अगले सीजन फ्रेंचाइजी उनकी जगह यशस्वी जायसवाल या रविंद्र जडेजा को अपना कप्तान बना सकती है.
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम के कप्तान पैट कमिंस ने खुद ही ये ऐलान किया है कि आईपीएल 2027 में शायद ही वो आईपीएल खेलते नजर आएं, ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद को एक कप्तान की जरूरत होगी और जिस तरह की कप्तानी ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरुआती मैचों में किया था, उसके बाद उनका कप्तान बनना तय है.
ALSO READ: नीता अंबानी की टीम पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा मुंबई इंडियंस ने नही दी पूरी सैलरी
