Posted inक्रिकेट, न्यूज

नीता अंबानी की टीम पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा मुंबई इंडियंस ने नही दी पूरी सैलरी

Mumbai Indians Captain and Vice Captain
नीता अंबानी की टीम पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा मुंबई इंडियंस ने नही दी पूरी सैलरी
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली टीम सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी, वहीं 10 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खराब प्रदर्शन की वजह उसके स्टार खिलाड़ियों का चोटिल होना और फॉर्म में न होना रहा. अब आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी पर पूरी सैलरी न देने का आरोप लगाया है.

मिचेल सैंटनर ने Mumbai Indians पर लगाया गंभीर आरोप

न्यूजीलैंड के टी20 कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने मुंबई इंडियंस की टीम पर गंभीर आरोप लगाया है. मिचेल सैंटनर ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पर सीजन के लिए पूरे पैसे न देने का गंभीर आरोप लगाया है. गौरतलब है कि मिचेल सैंटनर ने इंजरी के चलते मुंबई इंडियंस के लिए पूरे सीजन नहीं खेल पाए थे.

मुंबई इंडियंस ने मिचेल सैंटनर को उनके 2 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था, लेकिन मिचेल सैंटनर ने आरोप लगाया है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें सिर्फ 1 करोड़ दिया है. मिचेल सैंटनर का आरोप है कि चोटिल होने की वजह से मैच न खेल पाने के कारण मुंबई इंडियंस ने उनके पैसे काटे हैं.

मिचेल सैंटनर ने बताया कि उनके दोनों कंधों में चोट लगी. उन्हें लगा कि वह टीम के लिए अपना शरीर दांव पर लगा रहे हैं, लेकिन ऐसा माना नहीं गया. फिर सैलरी को लेकर दावा करते हुए सेंटनर ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये की सैलरी का आधा हिस्सा दिया. उन्हें यह बात बिल्कुल भी पंसद नहीं आई.

चोटिल खिलाड़ियों को लेकर आईपीएल का क्या है नियम

आईपीएल के नियमो के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है, तो फ्रेंचाइजी उसे पुरे पैसे देती है, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी अपना नाम वापस लेता है, तो वो जीतने मैच खेलता है उसी हिसाब से उसे पैसे दिया जाता है. हालांकि मिचेल सैंटनर पर आरोप लगा था कि चोट का बहाना बनाकर उन्होंने अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेला.

आईपीएल 2026 में मिचेल सैंटनर, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए पुरे सीजन चोट की वजह से सिर्फ 4 मैच ही खेल सके थे. मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस पर कोई भी अधिकारिक बयान जारी नही किया है.

ALSO READ: श्रेयस अय्यर कप्तान तो ये खिलाड़ी होगा टी20 में भारतीय टीम का नया उपकप्तान, अजीत अगरकर और गंभीर को हैं पसंद

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...