Rajat Patidar: आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) आरसीबी (RCB) ने जीता, इसके साथ ही आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी (IPL 2026 Trophy) जीतने वाली पहली टीम बन गई है. आरसीबी की टीम पहले 17 सीजन में एक भी ट्रॉफी नही जीत सकी थी, लेकिन आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 (IPL 2025 and IPL 2026) लगातार 2 सीजन में आरसीबी ने लगातार 2 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है.
इस दौरान आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथो में थी. ऐसे में सवाल ये है कि इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी क्या रजत पाटीदार को टीम इंडिया (Team India) में मौका मिलेगा?
टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में नही हैं Rajat Patidar को जगह
आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में अपने शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से जीत दिलाने वाले रजत पाटीदार को टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल है, क्योंकि टॉप ऑर्डर में इस फ़ॉर्मेट में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते हैं, वहीं नंबर 3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी करते हैं.
वहीं मिडिल ऑर्डर की बात करें तो नंबर 4 और 5 पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा खेलते नजर आते हैं, इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत को एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपनी टीम को दिलाया है. ऐसे में उन्हें अभी बाहर करना सही नही है.
लोअर ऑर्डर में स्थान खाली, लेकिन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं
रजत पाटीदार (Rajat Patidar) टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, जो नंबर 3 और नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन भारत के पास इन जगहों पर स्थान खाली नही है. भारत के लोअर ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या की जगह रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है, लेकिन वो टॉप ऑर्डर में खेलते हैं.
रिंकू सिंह को जल्द ही टी20 टीम से बाहर किया जा सकता है, वहीं आईसीसी विश्व कप 2027 की वजह से हार्दिक पंड्या भी टी20 फ़ॉर्मेट में कम मैच खेलते नजर आ सकते हैं. ऐसे में रजत पाटीदार इन 2 जगहों पर खेल सकते है.
आकाश चोपड़ा ने बताया कब मिलेगा रजत पाटीदार को मौका?
वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि अभी नहीं लेकिन भविष्य में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को मौका जरूर मिलेगा. आकाश चोपड़ा ने कहा, ”
“सभी की नजर इस बात पर होगी कि चयनकर्ता किस तरह खिलाड़ियों का चयन करते हैं, क्योंकि भविष्य में कई सीरीज होंगी. इसी वजह से रजत पाटीदार को आगे जाकर मिडिल ऑर्डर में मौका मिल सकता है. वो किसकी जगह लेंगे, यह देखना होगा.”
