Posted inक्रिकेट, न्यूज

14 में से 10 मैच हारने के बाद ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, टॉम टॉम मूडी ने कहा “कप्तानी उसके बस…

Rishabh Pant LSG Tom Moody
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच ही लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल फाइनल (IPL 2026 Final) से पहले ही कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. ऋषभ पंत की कप्तानी में इस सीजन LSG का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस के लिए सिर्फ मिचेल मार्श के ही बल्ले से रन निकले और इसी वजह से LSG की टीम को 14 में से 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

LSG के इस सीजन खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल 2026 से बाहर होने के तुरंत बाद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, जिसे LSG की टीम मैनेजमेंट ने मान लिया है और अब अगले सीजन वो बतौर खिलाड़ी ही खेलते नजर आने वाले हैं.

टॉम मूडी ने Rishabh Pant को लेकर कह दी बड़ी बात

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कप्तानी छोड़ने की जानकारी लखनऊ सुपर जायंटस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी (Tom Moody) ने प्रेस रिलीज करके जानकारी दी है. ऋषभ पंत के इस फैसले की जानकरी देते हुए टॉम मूडी ने कहा कि

“ऋषभ पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की रिक्वेस्ट के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया और हमने सम्मान के साथ इसे स्वीकार कर लिया है. ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते और हम सभी ऋषभ पंत के द्वारा ड्रेसिंग रूम में लाई गई हर एक चीज के लिए उनके आभारी हैं. अब हमारा ध्यान फिर से टीम के रीस्ट्रक्चरिंग पर है.”

ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG का प्रदर्शन दोनों सीजन रहा बेहद खराब

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंटस के मालिक संजीव गोयनका ने 27 करोड़ में खरीदा और उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया, लेकिन ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 मैचों में बल्ले से सिर्फ 269 रन ही बना सके थे और उनका औसत 24.45 का रहा.

इसके बाद आईपीएल 2026 सीजन में भी ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्होंने 14 मैचों में 28 की औसत से 312 रन बनाए.

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंटस ने ऋषभ पंत की कप्तानी में 14 में से 6 मैच जीते थे और नंबर 7 पर रही थी, लेकिन इस सीजन टीम का प्रदर्शन और खराब रहा और 14 में से सिर्फ 4 मैचों में उन्हें जीत मिली और टीम आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में नंबर 10 पर रही.

ALSO READ: हार्दिक पंड्या की कप्तानी से छुट्टी? MI ने टीम मीटिंग में लिया बड़ा फैसला ये खिलाड़ी होगा अगले सीजन नया कप्तान

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...