Posted inक्रिकेट, न्यूज

हार्दिक पंड्या की कप्तानी से छुट्टी? MI ने टीम मीटिंग में लिया बड़ा फैसला ये खिलाड़ी होगा अगले सीजन नया कप्तान

Hardik Pandya MI Captain
हार्दिक पंड्या की कप्तानी से छुट्टी? MI ने टीम मीटिंग में लिया बड़ा फैसला ये खिलाड़ी होगा अगले सीजन नया कप्तान
News on WhatsAppJoin Now

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने कई सालों बाद पहली बार आईपीएल का पहला मैच जीता था, लेकिन उसके बाद से मानो टीम को किसी की नजर लग गई. मुंबई इंडियंस को लगातार 4 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा.

इसी के साथ मुंबई इंडियंस पर दुःख का पहाड़ टूटा,  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिटनेस के कारण सभी मैच नहीं खेल पाए, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का फॉर्म गायब रहा, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए ये सीजन सबसे बुरे सीजन में से एक रहा. इसी के साथ अब आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है.

हार्दिक पंड्या की कप्तानी से छुट्टी?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम से छुट्टी होने वाली है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को अगले सीजन से पहले कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है.

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए आखिरी लीग मैच के बाद मुंबई के कोचिंग स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों के साथ एक मीटिंग की थी. इसमें सीनियर्स प्लेयर्स के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई गई. मुंबई इंडियंस के पिछले 3 सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद से टीम मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या से खुश नही है.

तिलक वर्मा या रोहित शर्मा हो सकते हैं अगले सीजन कप्तान

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताई है, लेकिन जिस तरह की कप्तानी पहले 2 सीजन में हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस के लिए की थी, उससे प्रभावित होकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.

अब हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के जाने के बाद रोहित शर्मा को एक बार फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जा सकता है. वहीं सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के अलावा रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा (Tilak Varma) के नाम पर भी चर्चा की है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नही हुई है.

ALSO READ: बाबर आजम की टीम का मालिक हुआ वैभव सूर्यवंशी का फैन, 15 साल के वैभव का नाम लेकर पाकिस्तान को दी नसीहत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...