Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 के दूसरे क्वालिफायर पर बारिश का खतरा, रद्द हुआ GT vs RR मैच तो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी ये टीम

GT vs RR IPL 2026 Qualifer 2
IPL 2026 के दूसरे क्वालिफायर पर बारिश का खतरा, रद्द हुआ GT vs RR मैच तो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी ये टीम
News on WhatsAppJoin Now

GT vs RR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने अंत की ओर है. आईपीएल 2026 से अब तक 7 टीमें बाहर हो चुकी हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (GT vs RR) की टीम के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 खेला जाना है.

क्वालीफायर 1 में जहां गुजरात (Gujarat Titans) की टीम को आरसीबी (RCB) के सामने शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, वहीं एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 47 रनों से हराया. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

GT vs RR मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा

बीते दिन तो मौसम साफ रहा था, मगर गुरुवार को अचानक मौसम बदलता द‍िख रहा है. मैच वाले द‍िन यानी शुक्रवार को भी बार‍िश की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी आशंका है. ऐसे में खेल में खराब मौसम की वजह से खलल पड़ सकती है.

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का आमना-सामना 29 मई को मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. कल रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जहां राजस्थान रॉयल्स ने 243 रन बनाए थे, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम आरसीबी के सामने 200 रनों के आंकड़े को छूने के लिए संघर्ष करते नजर आई थी.

बारिश की वजह से रद्द हुआ GT vs RR मैच तो इस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

नॉकआउट मुकाबले में मौसम एक निर्णायक कारक साबित हो सकता है. अगर बार‍िश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. दरअसल BCCI ने फाइनल को छोड़कर IPL 2026 के किसी भी प्लेऑफ मैच के लिए कोई ‘रिजर्व डे’ (अतिरिक्त दिन) तय नहीं किया है.

इसका मतलब है कि दूसरा क्वालिफायर रद्द होने पर दोनों टीमों के बीच पॉइंट्स का बंटवारा नहीं होगा और न ही बारिश या खेलने लायक हालात न होने पर मैच को अगले दिन के लिए टाला जाएगा. ऐसे में गुजरात को फायदा मिलेगा.

इसके पीछे की वजह आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में लीग मैचों के बाद गुजरात टाइटंस की टीम 18 अंको के साथ नंबर 2 पर थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 अंको के साथ नंबर 4 पर थी, ऐसे में अगर GT vs RR मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो 31 मई को गुजरात की टीम अहमदाबाद में आरसीबी से फाइनल खेलते नजर आएगी.

ALSO READ: IPL 2026 में MI के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या ने लिया बड़ा फैसला, अब CSK से खेलते आएंगे नजर?

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...