Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 में MI के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या ने लिया बड़ा फैसला, अब CSK से खेलते आएंगे नजर?

Hardik Pandya Mumbai Indians IPL 2026
IPL 2026 में MI के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या ने लिया बड़ा फैसला, अब CSK से खेलते आएंगे नजर?
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने अंत की ओर है. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में सबसे नीचे 9वें स्थान पर रही है. मुंबई इंडियंस की टीम को इस सीजन सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल हुई, जबकि 8 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खराब प्रदर्शन के बाद अब खबर आ रही है कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या, अब मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं और किसी दूसरी टीम के लिए आईपीएल 2027 में नजर आ सकते हैं.

IPL में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद Hardik Pandya ने लिया बड़ा फैसला

भारत के ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बुधवार को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया. इस प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट सर्च करने पर “User not found” (यूज़र नहीं मिला) लिखा हुआ आने लगा. उनके यूजरनेम से सर्च करने पर भी उनका प्रोफाल शो नहीं हो रहा.

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने खराब प्रदर्शन के बाद अब अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है. हालांकि अभी हाल ही में हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई. इस पोस्ट में उनके फोन पर दिख रहे “07:07” के टाइमस्टैम्प को देखकर कई लोगों को लगा कि वह शायद पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स में जाने का इशारा कर रहे हैं.

CSK के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इन अफ़वाहों को और हवा दी, जिससे इन बातों को और भी ज़्यादा बल मिला. उन्होंने X पर लिखा कि पथिराना, 07:07 और स्टोक्स.

हार्दिक पंड्या का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन रहा बेहद खराब

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. हार्दिक पंड्या ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुल 10 मैच खेले और इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 206 रन ही निकले, वहीं गेंदबाजी में भी वो सिर्फ 4 विकेट ही अपने नाम कर सके थे. हार्दिक पंड्या की फिटनेस भी आईपीएल 2026 में बेहद खराब रही थी.

हार्दिक पंड्या 4 मैचों में टीम से बाहर रहे, इस दौरान वो पीठ में ऐंठन के कारण मुंबई इंडियंस की टीम से दूर रहे. हालांकि सीजन के अंतिम मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने टीम की कप्तानी की और हार के बाद अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा कि

 “सब कुछ ठीक है. वह बैटिंग करते हैं, बॉलिंग करता है, फ़ील्डिंग करता है, स्किपिंग करते हैं, इसलिए ठीक है.”

रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नही है. हार्दिक पंड्या अगले सीजन से पहले खुद को रिलीज करने के लिए मुंबई इंडियंस को बोल सकते हैं.

ALSO READ: IPL 2026 से बाहर होने के बाद भड़के पैट कमिंस, बताया उस 1 खिलाड़ी का नाम जिसकी वजह से SRH को मिली शर्मनाक हार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...