Shubman Gill: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम के बीच खेला गया. गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी (RCB) की टीम ने कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की बदौलत सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए.
इसके बाद जब गुजरात की टीम बल्लेबाजी करने आई तो सिर्फ 162 रनों पर आलआउट हुई. आरसीबी ने इस मैच को 92 रनों से जीता. आरसीबी की टीम अब फाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं गुजरात टाइटंस के पास क्वालीफायर 2 खेलने का एक और मौका है. हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill ने कही ये बात
आरसीबी से मिली हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि
“मुझे लगता है कि 12वें-13वें ओवर तक हम काफी अच्छा खेल रहे थे. हमारी फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं थी. यह उन मैचों में से एक है जिन्हें हम भूलकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे. मुझे नहीं लगता कि यह हमारा दिन था.”
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने बयान में आगे कहा कि
“दबाव में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अच्छी शुरुआत ही सब कुछ होती है. आउटफील्ड तेज थी, लेकिन पिच की स्थिति को देखते हुए लक्ष्य का पीछा किया जा सकता था. इस तरह का विकेट गिरना आम बात नहीं है, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण.”
29 मई को एक बार फिर होगा गुजरात टाइटंस के पास फाइनल में पहुंचने का मौका
पहला क्वालीफायर हारने के बाद गुजरात को अब क्वालीफायर-2 में खेलना होगा. एलिमिनिटेर जीतने वाली टीम से जीटी का मुकाबला 29 मई को होगा. इसके बाद फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा. जीटी ने आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इकलौता खिताब जीता है.
आरसीबी ने इस मैच में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए और आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम भी बन गई. इसके अलावा आरसीबी ने इस मैच में 38 बाउंड्री लगाई और प्लेऑफ के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम भी बनी
