आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला क्वालिफायर मैच आज आरसीबी और जीटी (RCB vs GT) के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होना है। इस मैच में जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 के फाइनल में सीधे एंट्री कर लेगी। ऐसे में फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं और धर्मशाला का मौका और पिच मैच के दौरान कैसा रहने वाला है, इसकी चर्चा भी खूब हो रही है।
आरसीबी और जीटी (RCB vs GT) की टीम ने लीग स्टेज में बराबर 18-18 अंक पर फिनिश किया और सिर्फ वो नेट रन रेट की वजह से आरसीबी की टीम पहले पायदान पर रही। ऐसे में जातने हैं कि क्वालिफायर-1 मैच के दौरान धर्मशाला का मौसम कैसा रहने वाला है। अगर बारिश हुई तो कौन-सी टीम फाइनल में एंट्री करेगी?
RCB vs GT मैच के दौरान कैसा होगा मौसम
दरअसल, धर्मशाला में बारिश की करीब शाम 5बजे थोड़ी सी (45%) संभावना है। हालांकि, टॉस से पहले मौसम सही रहेगा, लेकिन 6 बजे के आस-पास 49-54 प्रतिशत बारिश की आशंका है। टॉस के दौरान यानी 7 बजे बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, धर्मशाला में मौसम पल भर में बदल जाता है।
बारिश की वजह से रद्द हुआ RCB vs GT मैच तो क्या होगा?
अगर आज आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच में बारिश ने खलल डाला और मैच 5-5 ओवर का भी नहीं हो पाया तो फिर आरसीबी की टीम आईपीएलस 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।
ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल प्लेइंग कंडीशन के अनुसार, अगर प्लेऑफ मैच बिना किसी नतीजे के रद होता है तो फिर लीग स्टेज में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाता है। रजत पाटीदार की आरसीबी टीम ने अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ का टिकट कटाया है, जबकि शुभमन गिल की जीटी टीम दूसरे स्थान पर है।
बता दें कि जो भी टीम आज मैच हारेगी, उसको फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
