GT vs KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल 60वां मैच केकेआर (KKR) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम के बीच खेला गया, गुजरात की टीम ने टॉस जीता और केकेआर के होम ग्राउंड पर उन्हें ही पहले बल्लेबाजी का न्योता दे दिया. इसके बाद जब केकेआर की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो केकेआर के फिन एलेन और अंगकृष रघुवंशी की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरो में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए.
इसके जवाब में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने पूरी कोशिस करने क बावजूद भी 20 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट गंवाने के बावजूद भी 218 रन ही बना सकी. अंत में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम को इस मुकाबले में 28 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस की हार के बाद कोच पार्थिव पटेल ने अपने टीम की कमियों के बारे में बताया.
पार्थिव पटेल ने बताया क्यों GT को करना पड़ा हार का सामना
केकेआर से मिली शिकस्त के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात टाइटंस (GT) के कोच पार्थिव पटेल ने कहा कि
“मुझे लगता है कि कैचिंग एक ऐसी चीज है जिसने बहुत बड़ा फ़र्क डाला. इसलिए जब आप ज़्यादा स्कोर वाले मैच खेल रहे होते हैं, जब आप बेहतरीन बल्लेबाजों के ख़िलाफ खेल रहे होते हैं, तो आपको ज़्यादा मौके नहीं मिलते. जैसे ही आपको वह मौका मिलता है. आपको यह पक्का करना होता है कि आप गेंद को कैच कर लें और उन्हें लगा कि यही वह फ़र्क था.”
गौरतलब है कि केकेआर के ओपनर बल्लेबाज फिन एलेन जिन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली, उन्हें 2 बार जीवनदान मिला. फिन एलेन को मोहम्मद सिराज और जेसन होल्डर ने दो बार कैच छोड़कर जीवनदान दिया. इसका फायदा उन्होंने उठाया और केकेआर ने बड़ा स्कोर खड़ा किया.
साई सुदर्शन के स्ट्राइक रेट पर भी बोले पार्थिव पटेल
गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे, इसी दौरान साई सुदर्शन चोट की वजह से बाहर गए और फिर जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी ने धीमी बल्लेबाजी की, जिसका असर गुजरात के लक्ष्य पीछा करने वाली टीम के दूसरे खिलाड़ियों पर पड़ा.
साई सुदर्शन बाद में बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया. हालांकि नॉट आउट रहते हुए भी साई सुदर्शन टीम को जीत नही दिला सके. मैच के बाद पार्थिव पटेल ने साई सुदर्शन के स्ट्राइक रेट पर कहा कि
“साई सुदर्शन बैटिंग कर सकते हैं, ज़ाहिर है कि वह देखने में ऐसे नहीं लगते. वह गेंद को मारते हैं, लेकिन बहुत अच्छी तरह से मारते हैं. उन्होंने आगे कहा कि सुदर्शन के स्ट्राइक रेट में भी कोई दिक्कत नहीं है और उनमें पारी की शुरुआत में और आखिर के ओवरों में भी बैटिंग करने की काबिलियत है.”
