Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 Qualification Scenarios: सिर्फ 10 मैच बाकि जानिए कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पक्की कर सकती हैं जगह

IPL 2026 Qualification Scenarios
IPL 2026 Qualification Scenarios: सिर्फ 10 मैच बाकि जानिए कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पक्की कर सकती हैं जगह
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है. लीग मैच के अब सिर्फ 10 मैच ही खेलने को बाकि हैं. ऐसे में अब आईपीएल के 60 मैचों में बाद जानते हैं कौन सी टीम किस स्थान पर है. वहीं जानते हैं कौन सी टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं, वहीं कौन सी टीम बाहर हो सकती हैं.

मौजूदा समय में देखें तो IPL 2026 के प्लेऑफ से लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super  Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम बाहर हो चुकी हैं और ये टीमें अब बाकि टीमों का सिर्फ खेल ही खराब कर रही हैं. IPL 2026 के 60 मैचों के बाद आइए जानते हैं कौन सी टीम किस स्थान पर है.

GT और RCB की टीमों ने IPL 2026 के लिए पक्की की जगह

गुजरात टाइटंस सिर्फ नेट रन रेट की वजह से ही बाहर हो सकती है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगभग क्वालिफ़ाई कर चुकी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद अगर इस स्टेज पर बहुत ही खराब प्रदर्शन करती है तो वह बाहर भी हो सकती है.

राजस्थान रॉयल्स के पास टॉप चार में जगह बनाने का 50-50 से बेहतर मौका है, जबकि पंजाब किंग्स के पास पॉइंट्स के मामले में टॉप चार में (भले ही संयुक्त रूप से) जगह बनाने का लगभग 50-50 मौका है.

केकेआर की टीम ने कल गुजरात को हराकर अपनी संभावना बढ़ा दी है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 1 मैच हारते ही IPL 2026 से बाहर हो जाएगी.

ये टीमें बना सकती हैं IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह

    • बीते द‍िन हारने के बावजूद गुजरात का पॉइंट्स के मामले में टॉप चार में जगह बनाना पक्का है (हालांकि वे चार अन्य टीमों के साथ बराबरी पर हो सकते हैं) और पहले या दूसरे स्थान पर अकेले या संयुक्त रूप से रहने की उनकी संभावनाएं अभी भी काफी ज़्यादा, यानी 80.5% हैं.
    • बेंगलुरु के पॉइंट्स के आधार पर शीर्ष चार में जगह बनाने की संभावना 99.6% है, और शीर्ष दो में शामिल होने की संभावना 86.3% है.
    • अंकों के आधार पर टॉप चार में जगह बनाने की हैदराबाद की संभावना 82% है और टॉप दो में शामिल होने का उनका चांस 47.3% है.
    • पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार स्थानों में जगह बनाने की राजस्थान की संभावनाएं बढ़कर 59.1% हो गई हैं और टॉप दो स्थानों में से किसी एक पर कब्ज़ा करने की उनकी संभावना 26.6% है.
    • पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार में जगह बनाने की PBKS की संभावना 50.2% है, लेकिन टॉप दो में जगह बनाने की उनकी संभावना केवल 14.1% है.
    • पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार टीमों में शामिल होने की चेन्न्ई की संभावना अब 34.8% है और टॉप दो टीमों में जगह बनाने का उनका चांस सिर्फ़ 19.5% है.
    • गुजरात के ख‍िलाफ शनिवार को मिली जीत से कोलकाता के टॉप-4 में पहुंचने की संभावनाएं बेहतर हुई हैं, लेकिन यह केवल 10% तक ही है; और अब वे टॉप-2 स्थानों के लिए बराबरी भी नहीं कर सकते.
    • DC के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें महज 6.1% हैं. KKR की तरह वे भी अब टॉप दो स्थानों की दौड़ में नहीं हैं.

ALSO READ: CSK के खिलाफ जीत के बाद अपने टीम मैनेजमेंट पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत, कहा “केवल एक ही चीज….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...