Posted inक्रिकेट, न्यूज

CSK के खिलाफ जीत के बाद अपने टीम मैनेजमेंट पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत, कहा “केवल एक ही चीज….

Rishabh Pant LSG Captain
CSK के खिलाफ जीत के बाद अपने टीम मैनेजमेंट पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत, कहा "केवल एक ही चीज....
News on WhatsAppJoin Now

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 59वां मैच कल रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के बीच खेला गया. इस सीजन में ये पहला ऐसा मैच था, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने आसानी से एकतरफा जीता. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) के 42 गेंदों में 71 रनों की बदौलत 5 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए.

इसके बाद जब लखनऊ सुपर जायंटस की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के 38 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 16.4 ओवरों में ही लक्ष्य अपने नाम कर लिया. इस जीत के बावजूद कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी टीम मैनेजमेंट से बेहद खफा हैं.

Rishabh Pant ने CSK के खिलाफ जीत के बावजूद टीम मैनेजमेंट को लगाई फटकार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने पावरप्ले में मैच जीतने के लिए विदेशी खिलाड़ियों को टॉप-ऑर्डर में रखा था. इसके जवाब में उन्होंने ड्रेसिंग रूम को लेकर भी खुलासा किया. इस सवाल का जवाब देते हुए एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि

“यकीनन यही पहला विचार था कि दो विदेशी खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत करवाई जाए और निकोल्स पूरन तीसरे नंबर पर बैटिंग करें. यही आइडिया था. कभी-कभी यह मुश्किल होता है जब प्लानिंग हमेशा अमल में नहीं आ पाती, लेकिन इसके साथ ही मुझे गर्व है और एक टीम के तौर पर उन सभी को खुद पर भरोसा है.”

“लखनऊ के शर्मनाक प्रदर्शन का जिम्मा सपोर्ट स्टाफ का”

लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत ने इस सीजन अपनी टीम के शर्मनाक प्रदर्शन का जिम्मा सपोर्ट स्टाफ के सिर फोड़ा. ऋषभ पंत ने कहा कि

“वह बस यही कहेंगे कि यह निराशाजनक होता है जब पता होता है कि एक टीम के तौर पर आपके पास क्या है, बस थोड़ी-बहुत सोच में इधर-उधर की वजह से आप चीज़ों को उस तरह से लागू नहीं कर पाते जैसा आप चाहते हैं. ऐसा हो सकता है.”

कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आगे कहा कि

केवल एक ही चीज जो हमें नुकसान पहुंचा सकती है, वह है बहुत ज़्यादा सोचना.

इसके पहले जब केकेआर के खिलाफ एलएसजी को सुपर ओवर में शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था, तो उनके फैसले पर जब सवाल किया गया तो ऋषभ पंत ने कहा था कि

“बहुत ज़्यादा दिमाग़ होने से मैदान पर चीज़ें आसान नहीं होतीं.”

एलएसजी के टीम मैनेजमेंट में बड़े-बड़े नाम शामिल हैं. एलएसजी की टीम में टॉम मूडी (क्रिकेट निदेशक), जस्टिन लैंगर ( हेड कोच), केन विलियमसन (रणनीतिक सलाहकार), भरत अरुण (तेज गेंदबाजी कोच), लांस क्लूजनर (सहायक कोच), रयान कुक (सहायक कोच) और कार्ल क्रो (स्पिन गेंदबाजी कोच) शामिल हैं.

ALSO READ: ऋषभ पंत ने बताया धोनी की टीम CSK के खिलाफ क्यों नही की बल्लेबाजी, कप्तान का ये फैसला जीत लेगा दिल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...