Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 के बीच राहुल द्रविड़ ने खरीदी ये टीम, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को बनाया अपनी टीम का कप्तान

Rahul Dravid Team India ETPL
IPL 2026 के बीच राहुल द्रविड़ ने खरीदी ये टीम, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को बनाया अपनी टीम का कप्तान
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच रहे राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने एक टी20 टीम खरीद ली है. राहुल द्रविड़ को आगामी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League) में डबलिन गार्डियंस टीम का मालिक बनाया गया है. यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग ने आईपीएल के बीच टी20 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

बीते सोमवार को यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग ने अपने सभी 6 टीमों के मालिकों के नाम का ऐलान कर दिया है. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को डबलिन गार्डियंस टीम (Dublin Guardians) का मालिक बनाया गया है. वहीं भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी को टीम का कप्तान बना दिया गया है.

डबलिन गार्डियंस का मालिक बनने के बाद Rahul Dravid ने कही ये बात

यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में डबलिन गार्डियंस टीम का मालिक बनाए जाने के बाद भारत के पूर्व कोच ने इस लीग को लेकर अपनी राय दी है. यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग का उद्देश्य यूरोप, विशेषकर आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड में क्रिकेट की जड़ों को मजबूत करना है.

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने इस टीम से जुड़ने के बाद कहा कि

“ETPL के पीछे का बड़ा विजन और यूरोप में क्रिकेट को जमीनी स्तर पर विकसित करने का अवसर मुझे पसंद आया. हमारा लक्ष्य उभरती हुई प्रतिभाओं के लिए नए रास्ते बनाना है.”

ETPL में 6 टीमों के ये लोग बनें मालिक

ETPL में छह शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके मालिकाना हक में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हैं, आइए नजर डालतें हैं उन नामों पर किन्हें किस टीम का मालिक बनाया गया है.

टीम (फ्रेंचाइजी) मालिक (Owners)
डबलिन (Dublin) राहुल द्रविड़
ग्लासगो (Glasgow) विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल
बेलफास्ट (Belfast) ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड
एम्सटर्डम (Amsterdam) स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस
रॉटरडैम (Rotterdam) जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लैशिन और समीर शाह
एडिनबर्ग (Edinburgh) काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राहेल वाइजमैन

रविचंद्रन अश्विन बनें राहुल द्रविड़ की टीम के कप्तान

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के पूर्व खिलाड़ी और राहुल द्रविड़ के साथ क्रिकेट खेल चुके रविचंद्रन अश्विन ही उनकी टीम डबलिन गार्डियंस के कप्तान होंगे. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का मानना है कि इस लीग से यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा. वहीं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

राहुल द्रविड़ ने कहा कि

“डबलिन में क्रिकेट के प्रति काफी जुनून है और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं. इस लीग के कारण यूरोप में टी20 क्रिकेट के साथ-साथ इस खेल को भी बढ़वा मिलेगा.”

इस टूर्नामेंट में ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सेंटनर, लियाम लिविंगस्टोन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है.

ALSO READ: शमी और भुवनेश्वर की वापसी, बुमराह और सिराज को आराम, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...