Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद भारत की टी20 टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) और एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम इंडिया (Team India) से छुट्टी हो सकती है. आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम को नया कप्तान मिलने वाला है.
रिपोर्ट्स की मानें तो पहले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का कप्तान बनाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब नया दावेदार इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है. बीसीसीआई (BCCI), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह इसी खिलाड़ी को नया कप्तान बना सकती है.
Suryakumar Yadav की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान
दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन भारतीय टीम के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि सिलेक्शन कमेटी खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को इन दो सीरीज के लिए कप्तान बनाए रख सकती है. उन पर सभी की पैनी नजर होगी. अगर सूर्यकुमार यादव फेल हुए, तो संजू अगले कप्तान हो सकते हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में संजू उपकप्तान रह सकते हैं. अभी इस मामले पर चर्चा हो रही है.
सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा भी हो सकते हैं बाहर
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अलावा तिलक वर्मा (Tilak Varma) की भी टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. ये दोनों ही खिलाड़ी काफी लंबे समय से फॉर्म में नजर नही आ रहे हैं. तिलक वर्मा के बल्ले से एशिया कप 2025 फाइनल में रन जरुर निकला, लेकिन उसके अलावा वो कुछ खास नही कर सके हैं. ऐसे में इस खिलाड़ी की भी टी20 टीम से छुट्टी तय मानी जा रही है.
इसके अलावा श्रेयस अय्यर की भी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में अपने बेहतर प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. श्रेयस अय्यर भी कप्तानी की रेस में आगे हैं, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे तो ये खिलाड़ी भारतीय टीम की कमान संभालने को तैयार बैठा है.
ALSO READ: CSK और LSG के मैच में होगी झमाझम बारिश, रद्द हुआ मैच तो इस टीम को होगा फायदा तो इस टीम को नुकसान
