Posted inक्रिकेट, न्यूज

KKR की लगातार चौथी जीत ने बिगाड़ा प्लेऑफ 2026 का समीकरण, Delhi Capitals समेत ये टीमें बाहर!

IPL 2026 POINTS TABLE KKR vs DC
KKR की लगातार चौथी जीत ने बिगाड़ा प्लेऑफ 2026 का समीकरण, Delhi Capitals समेत ये टीमें बाहर!
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज केकेआर (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम से उसके घर में ही हुआ. केकेआर की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनर बल्लेबाजों के अलावा बेहद खराब खेल दिखाया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 142 रन ही बना सकी.

इसके बाद जब केकेआर की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो फिन एलेन (Finn Allen) ने अकेले ही दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त देने का काम किया. केकेआर की टीम ने इस मैच को 8 विकेट से जीता, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है.

KKR ने प्लेऑफ की ठोकी दावेदारी, Delhi Capitals को नुकसान

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पर मिली जीत के बाद केकेआर ने प्लेऑफ की दावेदारी ठोक दी है. केकेआर की टीम अब 10 मैचों के बाद 9 अंको के साथ नंबर 7 पर पहुंच गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लगातार हार से नुकसान हुआ है और टीम 1 स्थान नीचे खिसकर नंबर 8 पर आ गई है.

केकेआर की टीम के पास अभी 4 मैच बाकी है, अगर केकेआर की टीम इन सभी मैचों में जीत हासिल करती है, तो 17 अंक के साथ वो प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम के पास अब सिर्फ 3 मैच शेष हैं और अगर उन्हें 1 मैच में भी शिकस्त मिली तो उनका आईपीएल 2026 सफर खत्म हो जाएगा.

ये 5 टीमें हैं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार

IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब हर मैच के साथ रोमांचक होती जा रही है. आईपीएल 2026 के 49वें मैच के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम नंबर 2 पर खिसक गई है, जो इस मैच से पहले नंबर 1 पर मौजूद थी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 14 अंक हैं, वहीं पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं.

वहीं आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम 12-12 अंको के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर मौजूद हैं. इन तीनो ही टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रनरेट की वजह से ये टीमें तीसरे, चौथे और 5वें स्थान पर हैं. ये 4 टीमें ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं.

51 मैचों के बाद IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम (Hindi) Team Name (English) मैच जीत हार अंक
1 सनराइजर्स हैदराबाद Sunrisers Hyderabad 11 7 4 14
2 पंजाब किंग्स Punjab Kings 10 6 3 13
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Royal Challengers Bengaluru 10 6 4 12
4 राजस्थान रॉयल्स Rajasthan Royals 10 6 4 12
5 गुजरात टाइटंस Gujarat Titans 10 6 4 12
6 चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings 10 5 5 10
7 दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals 10 4 6 8
8 कोलकाता नाइट राइडर्स Kolkata Knight Riders 9 3 5 7
9 मुंबई इंडियंस Mumbai Indians 10 3 7 6
10 लखनऊ सुपर जायंट्स Lucknow Super Giants 10 3 7 6

ALSO READ: LSG से हारने के बाद RCB की प्लेऑफ रेस हुई मुश्किल तो भड़के कप्तान रजत पाटीदार ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...