Rajat Patidar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम से हुआ. आरसीबी (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG ने मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के शतक की बदौलत 19 ओवरों में 209 रन बनाए.
इसके बाद जब आरसीबी की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो मात्र 203 रन ही बना सकी. आरसीबी की इस हार के बाद उनकी टीम के मूमेंटम पर इसका असर पड़ सकता है. अब LSG से मिली हार के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पिच को अपनी हार का जिम्मेदार बताया है.
Rajat Patidar ने पिच को माना हार का जिम्मेदार
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने इकाना स्टेडियम की पिच को अपनी हार का जिम्मेदार बताया. रजत पाटीदार ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने अच्छी कोशिस की, लेकिन सिर्फ 2-3 शॉट पीछे रह गए. रजत पाटीदार ने इकाना की पिच को RCB की हार का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि
“हमें पता था कि लक्ष्य का पीछा कैसे करना है. लड़कों ने अच्छी बल्लेबाजी की और मैच को अंत तक लेकर गए. हम दो-तीन शॉट पीछे थे. बल्लेबाजी के लिए यह पिच बढ़िया थी. बल्ले पर गेंद अच्छे से आ रही थी.”
रजत पाटीदार ने माना कि उनकी टीम से कोई गलती नही हुई, अपनी टीम का बचाव करते हुए RCB के कप्तान ने कहा कि
“गेम के बाद चीजों पर नजर डालना मुश्किल होगा और हमें गलतियां समझने के लिए थोड़ा समय चाहिए. अभी हमारे पास चार मैच बचे हैं और हम एक समय पर एक ही मैच पर फोकस करना चाहते हैं.”
मिचेल मार्श के तारीफों के बांधे पूल
RCB के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने LSG के बल्लेबाज मिचेल मार्श के तारीफों के पूल बांधे. मिचेल मार्श की तारीफ़ करते हुए रजत पाटीदार ने कहा कि
“मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पावरप्ले में हमें दबाव में रखा और गेंदबाजों को लेकर मुझे कंफ्यूजन हो रहा था. पावरप्ले के बाद मैं सोच रहा था कि मार्श के खिलाफ किसे गेंद थमाई जाए. उन्होंने बेहतरीन पारी खेली.”
वहीं अपने बल्लेबाजो की तारीफ़ करते हुए रजत पाटीदार ने कहा कि
“हमने भी अच्छी बल्लेबाजी की और खास बात यह थी कि सभी बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने की मानसिकता दिखाई. हम सभी आत्मविश्वास से भरे हैं.”
ALSO READ: 1 महीने बाद LSG को मिली जीत तो पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उल्टफेर, इन 2 टीमों का यहीं खत्म हुआ सफर
