आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज रात पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ, जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की टीम के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रेविस हेड (Travis Head) ने तेज शुरुआत की, वहीं अंत में ईशान किशन (Ishan Kishan) और हेनरिक क्लासेन ने मैच को शानदार तरीके से खत्म किया. SRH की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए.
इसके जवाब में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी और उन्हें 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
SRH के बल्लेबाजों ने की तूफानी बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले गेंदबाजी करने उतरी SRH के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच 54 रनों की साझेदारी हुई, अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए, वहीं ट्रेविस हेड ने 38 रनों की पारी खेली. इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला.
ईशान किशन ने 32 गेंदों में 55 तो हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली, वहीं नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे. SRH ने इन बल्लेबाजों की बदौलत 20 ओवर में सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 235 रन बनाए.
कूपर कोनोली के अलावा Punjab Kings की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम जब 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम के दोनों बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए. प्रियांश आर्या 1 तो प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर आउट हुए. वहीं श्रेयस अय्यर सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने. वहीं कूपर कोनोली और मार्कस स्टोयनिस ने मिलकर पंजाब की पारी को संभालने की कोशिस की, लेकिन स्टोयनिस 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद सूर्यांश शेडगे ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि शशांक सिंह सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने, तो मार्को यानसेन ने 16 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि दूसरे छोर से कूपर कोनोली अकेले लड़ते रहे. कूपर कोनोली ने 59 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 107 रनों की पारी खेली. हालांकि पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 202 रन ही बना सकी और अंत में उन्हें 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
इसी के साथ पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक गई है.
