Rajat Patidar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज रात आरसीबी (RCB) टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम से उसके घर अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में हुआ. इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 75 रनों पर आलआउट हुई.
आरसीबी ने इस लक्ष्य को सिर्फ 6.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया. आरसीबी की इस जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी बढ़ गई है. आरसीबी की टीम के अब 8 मैचों में 12 अंक हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस शानदार जीत के बाद टीम के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ़ की है.
Rajat Patidar ने हेजलवुड को नही बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय
रजत पाटीदार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद इस जीत का पूरा श्रेय अपने तेज गेंदबाजों को दिया. रजत पाटीदार ने भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) की तारीफ़ की और उन्हें विश्व स्तरीय गेंदबाज बताया. आरसीबी की जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि
“बिल्कुल, लेकिन मुझे लगता है कि मैं भी विकेट के व्यवहार से हैरान हूँ और इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की है, खासकर पावरप्ले में, हेज़लवुड और भुवी ने. मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने उन क्षेत्रों में गेंद डाली और शुरुआत में थोड़ी स्विंग हासिल की, वह देखना शानदार था.”
आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शुरुआत में सामान्य से अधिक स्विंग मिली, जिसकी वजह से वो दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की समझ से परे नजर आए, इस पर बात करते हुए टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि
“ मुझे लगता है कि स्विंग सामान्य थी और अच्छी बात यह थी कि हमें शुरुआती विकेट मिल गए और इसी वजह से हम मैच में आगे रहे.”
भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने आरसीबी के लिए लगातार 3-3 ओवर गेंदबाजी की, ऐसे में रजत पाटीदार से पूछा गया कि आखिर उन्होंने उन दोनों से लगातार 4-4 ओवर कराकर उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मैदान पर बुलाने के बारे में क्यों नही सोचा? इस पर रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कहा कि
“ नहीं, नहीं. मुझे लगता है कि मैं… हमने पहले से ही योजना बनाई थी कि अगर हमें शुरुआती विकेट मिल जाते हैं, तो हम प्रत्येक गेंदबाज से तीन-तीन ओवर लेंगे और देखते हैं कि विकेट कैसा व्यवहार करता है और उसके बाद सुयश और शेप्पी ने जिस तरह से गेंदबाजी की, मुझे लगता है कि सुयश ने भी गेंदबाजी की, मुझे लगता है कि उन्होंने काफी स्पिन हासिल की, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी की, वह देखना वाकई अच्छा था.”
रजत पाटीदार ने RCB की लगातार जीत का बताया मंत्र
आरसीबी की टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, इस दौरान सिर्फ 2 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था. हालांकि पिछले 2 मैचों में आरसीबी की टीम ने लगातार जीत हासिल की है, इसे लेकर टीम के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कहा कि
“हाँ, अपनी दिनचर्या का पालन करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि आप जानते हैं कि अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन मुझे लगता है कि हम एक समय में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं और सकारात्मक बात यह है, जैसा कि मैंने पिछले मैच में भी कहा था, कि अलग-अलग खिलाड़ी आगे आकर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक अच्छा संकेत है.”
रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपने दोनों तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार को विश्व स्तरीय बताया है. भुवनेश्वर कुमार इस समय पर्पल कप की रेस में सबसे आगे हैं. इसे लेकर रजत पाटीदार ने कहा कि
“बेशक, मुझे लगता है कि अगर आप सपाट पिच पर टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, तो आपके पास एक अच्छी गेंदबाजी इकाई होनी चाहिए. इसीलिए, क्योंकि केवल गेंदबाज ही आपको चैंपियनशिप जिता सकते हैं.”
ALSO READ: 4 विकेट लेने के बावजूद खुश नही हैं जोश हेजलवुड, प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए जताई इस बात से नाराजगी
