Posted inक्रिकेट, न्यूज

4 विकेट लेने के बावजूद खुश नही हैं जोश हेजलवुड, प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए जताई इस बात से नाराजगी

Josh Hazlewood Post Match
4 विकेट लेने के बावजूद खुश नही हैं जोश हेजलवुड, प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए जताई इस बात से नाराजगी
News on WhatsAppJoin Now

Josh Hazlewood: आईपीएल 2026 (IPL 20260 में आज रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की बल्लेबाजी लाइन को ध्वस्त कर दिया. आरसीबी (RCB) ने पहले 4 ओवरों में ही दिल्ली कैपिटल्स के 6 बल्लेबाजों को सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी.

आरसीबी की टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने शानदार गेंदबाजी की. इन दोनों गेंदबाजों ने पहले 4 ओवरों में ही आरसीबी को मैच जीता दिया था, इसके बाद मैच सिर्फ औपचारिकता मात्र रह गया था. मैच के बाद जोश हेजलवुड को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

Josh Hazlewood ने इन्हें समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच

जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइन अप को शुरुआत में ही उखाड़ कर रख दिया. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने 2 बल्लेबाजों को 2 गेंदों पर पवेलियन की राह दिखाई, वहीं पहले 3 ओवरों में उन्होंने 3 विकेट झटका, जबकि चौथे ओवर में उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया.

जोश हेजलवुड के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी की. भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट झटके. जोश हेजलवुड ने उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय देते हुए कहा कि

“शायद 500 से ज़्यादा रन बनाने के बाद मैदान पर उतरना, ऐसी उम्मीद नहीं होती. मैंने बस भुवी का अनुसरण किया. पहले छह ओवरों में थोड़ी मदद मिली. गेंद थोड़ी ऊपर-नीचे हो रही थी. गेंद नरम होते ही स्थिर हो गई. आप चाहते हैं कि बल्लेबाज़ V शेप में शॉट लगाए, लेकिन मुझे लगा कि विकेट के उस हिस्से में कुछ है, फिर मैंने पिच पर शॉट लगाने का सोचा. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी, यह देखकर अच्छा लगा.”

प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए जोश हेजलवुड ने इस बात को लेकर जताई नाराजगी

जॉस हेजलवुड (Josh Hazlewood) को 4 विकेट मिले, लेकिन उन्हें 4 ओवर पुरे न डालने का मलाल है. जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवरों में 12 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“चार ओवर फेंककर मैदान से बाहर निकलना अच्छा होता (हंसते हुए), लेकिन हम हर तरह से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले साल विदेशी मैचों में हमने परिस्थितियों का अच्छा आकलन किया था, अब टूर्नामेंट के सही समय पर हम अपनी लय में आ रहे हैं.”

ALSO READ: RCB के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अक्षर पटेल ने खोया आपा, केएल राहुल समेत इन 2 खिलाड़ियों को माना हार का जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...