Posted inक्रिकेट, न्यूज

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने बनाया गौतम गंभीर का मजाक, कहा “GG अभी छोटा बच्चा है, इसलिए उसे अभी कुछ चीजें..

shreyas iyer sister make fun of gg
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने बनाया गौतम गंभीर का मजाक, कहा "GG अभी छोटा बच्चा है, इसलिए उसे अभी कुछ चीजें..
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच एक नया विवाद सामने आ रहा है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बहन श्रेष्ठा अय्यर (Shrestha Iyer) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. श्रेष्ठा ने इस वीडियो से भारतीय टीम (Team India) के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टारगेट कर रही हैं. फैंस का मानना है कि श्रेष्ठा गौतम गंभीर को ट्रोल कर रही हैं.

श्रेष्ठा का ऐसा करना कहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए मुसीबत न बन जाए, श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में शामिल करने की बात चल रही है. वहीं ऐसे में श्रेष्ठा का गौतम गंभीर को टारगेट करके वीडियो बनाना श्रेयस के लिए मुसीबत बन सकता है.

Shreyas Iyer की बहन श्रेष्ठा ने अपनी बिल्ली का नाम रखा ‘GG’

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बहन श्रेष्ठा ने एक बिल्ली अपने घर लाई हैं, जिसका परिचय देते हुए उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसका नाम जीजी बताया है. इसके साथ ही वीडियो में बिल्ली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि

‘हेलो दोस्तों, मिलिए मेरे नए बेबी ‘GG’ से… क्योंकि GG अभी छोटा बच्चा है, इसलिए उसे अभी कुछ चीजें सीखने की जरूरत है. उसे यह सीखना होगा कि ‘चिकन’ (Chicken) शब्द पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाती है. यहां तक कि जब आप सो रहे हों, तब भी आपको ‘चिकन’ शब्द का जवाब देना होगा.’ 

फैंस इसे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर तंज मान रहे हैं. दरअसल अय्यर और गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नही हैं. अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 में जीता था, लेकिन गौतम गंभीर को ही सारा श्रेय मिला था. जिसके बारे में खुद अय्यर ने खुलकर बोला था.

गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के बीच माना जाता है 36 का आंकड़ा

गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर (Gautam Gambhir and Shreyas Iyer) के बीच 36 का आंकड़ा है. गौतम गंभीर, केकेआर के कोच थे, वहीं श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान थे. उसी साल केकेआर ने अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और इसका पूरा श्रेय गौतम गंभीर को मिला था. श्रेयस अय्यर को उस समय नजरअंदाज कर पूरा क्रेडिट गौतम गंभीर को दिया गया.

इसके बाद ही श्रेयस अय्यर ने केकेआर से कहा कि वो उन्हें रिलीज करे, अब वो केकेआर से नही खेलना चाहते हैं, वहीं उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी कि उन्हें केकेआर की जीत का क्रेडिट नही दिया गया, इसी के बाद से श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर एक दूसरे को पसंद नही करते हैं.

ALSO READ: ऋषभ पंत ने बताया क्यों लगातार हार रही है LSG, सीधे तौर पर इन्हें माना 4 हार का जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...