भारत में आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेला जा रहा है, इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है. बीसीसीआई ने आईसीसी विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) तक के लिए मुख्य चयनकर्ता का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम (Team India) के मुख्य चयनकर्ता ही आईसीसी विश्व कप 2027 में टीम इंडिया का चयन करेंगे. बीसीसीआई के इस फैसले से साफ है कि टीम इंडिया विश्व कप से पहले कोई बड़ा बदलाव नही करना चाहती है.
इसी वजह से बीसीसीआई ने एक बार फिर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता बनाए रखा है और उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है. अजीत अगरकर अब आईसीसी विश्व कप 2027 तक भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे.
BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास ने अजीत अगरकर को बनाया मुख्य चयनकर्ता
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) ने अब अजीत अगरकर का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया है. जून 2026 में अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला था, लेकिन अब वो जून 2027 तक टीम इंडिया का सिलेक्शन करेंगे. अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने वाइट बॉल क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वो सफलता नहीं मिली है. ऐसे में अब अगले 1 साल में वो टेस्ट क्रिकेट में भी सफलता हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे.
उम्मीद के मुताबिक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम भी अब अजीत अगरकर ही चुनने वाले हैं. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर भी फैसला अब अगरकर ही करने वाले हैं. ये दोनों ही दिग्गज अगला वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं.
🚨 AJIT AGARKAR CONTRACT EXTENDED. 🚨
– The BCCI has extended Ajit Agarkar’s contract till June 2027. 📑
Agarkar’s initial contract expires in June this year. (Express Sports). pic.twitter.com/dwxyflb8ud
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 19, 2026
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर में है अच्छी बॉन्डिंग
बीसीसीआई (BCCI) ने अजीत अगरकर को भारतीय टीम का कोच इसी वजह से बनाया है, क्योंकि उनकी टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर से अच्छी बॉन्डिंग है. गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की जोड़ी ने भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026, एशिया कप 2025 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीताया है.
वहीं इससे पहले अजीत अगरकर ने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जिताया था, इसके साथ ही उन्ही की चुनी हुई टीम इंडिया आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंची थी.
