Posted inक्रिकेट, न्यूज

अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में खर्च कर डाले 50 रन फिर भी मिला 1 लाख का ईनाम, जानिए क्या रही वजह

Arshdeep Singh PBKS
अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में खर्च कर डाले 50 रन फिर भी मिला 1 लाख का ईनाम, जानिए क्या रही वजह
News on WhatsAppJoin Now

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 में आज दोपहर पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हुआ, जहां टॉस जीतकर पंजाब किंग्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहद तेज शुरुआत की. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले ही गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया.

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शुरुआत में ही इन दोनों बल्लेबाजों ने जमकर चौके छक्के जड़े. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को 4 ओवरों में 50 रन लुटाने पड़े, वहीं वो सिर्फ 2 विकेट ही अपने नाम कर सके. हालांकि इसके बावजूद उन्हें 1 लाख का ईनाम भी मिला था.

Arshdeep Singh को इस वजह से मिला 1 लाख का ईनाम

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने डाली. उन्होंने 4 ओवर में कुल 10 डॉट बॉल डाली, जो इस मैच में बाकी गेंदबाजों के मुकाबले सबसे ज्यादा रहीं. जिसके चलते उन्हें 1 लाख रुपए का इनाम दिया गया. हालांकि बाकि के 14 गेंदों में उन्होंने 50 रन लुटाए, लेकिन सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने की वजह से उन्हें ये ईनाम दिया गया.

आईपीएल के हर मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज को ‘ग्रीन डॉट बॉल अवार्ड’ (Green Dot Ball Award) दिया जाता है. जिसके चलते अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने सबसे ज्यादा रन लुटाने के बावजूद ये अवॉर्ड जीता.

कैसा रहा पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मैच

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दी, इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए.

इसके बाद जब पंजाब किंग्स की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पीबीकेएस की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अकेले एक छोर संभाल कर रखा और 69 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, वहीं पंजाब किंग्स को भी ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने जीत की नींव रखी.

ALSO READ: IPL 2026 Points Table: CSK की जीत ने बिगाड़ा पॉइंट्स टेबल का हाल, अब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये 4 टीमें 

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...