Vijay Mallya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, इस सीजन का पहला मैच पिछले साल की आईपीएल विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आरसीबी की टीम को नया मालिक मिल गया है.
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले आदित्या बिरला ग्रुप ने विराट कोहली (Virat Kohli) की आरसीबी टीम को खरीद लिया है. विराट कोहली की ब्रांडिंग ने इस टीम को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में भी बड़ी भूमिका निभाई. नतीजा ये कि 450 करोड़ की फ्रेंचाइजी की 16,600 करोड़ रुपये में बिकी.
अब पुराने मालिक विजय माल्या (Vijay Mallya) नए मालिकों को बधाई देते हुए भावुक हो गए और उन्होंने उस पल को याद किया जब उन्होंने इस फ्रेंचाइजी में निवेश किया था.
RCB के बिकने से भावुक हुए Vijay Mallya
आरसीबी की स्थापना करने में विजय माल्या की बड़ी भूमिका रही है. विजय माल्या ने 450 करोड़ में खरीदा था, अब नए मालिकों को बधाई देते हुए टीम के पुराने मालिक विजय माल्या ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा
“मैं RCB के नए मालिकों को दिल से बधाई देना चाहूंगा. मैं उन्हें इस सबसे कीमती IPL फ्रेंचाइजी के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं, कि वे इसमें सफल होंगे. जब मैंने 2008 में 450 करोड़ रुपये में यह फ्रेंचाइजी खरीदी थी, तो अधिकतर लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था और मेरे इस निवेश को सिर्फ दिखावा बताया था.”
I would like to heartily congratulate the new owners of RCB. I wish them the very best and Godspeed with the most valuable IPL franchise. When I bought the franchise in 2008 for INR 450 crores, most people laughed at me and criticised my investment as a vanity project. Behind my…
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 26, 2026
Vijay Mallya ने कहा लोगों ने मुझे पागल कहा था
आरसीबी की कीमत अब 450 करोड़ से सीधे 16, 600 करोड़ तक पहुंच गई है, सिर्फ 18 सालों में इतनी कीमत बढ़ने के बाद विजय माल्या (Vijay allya) ने कहा कि
“मेरी उस ‘पागलपन’ के पीछे रॉयल चैलेंज ब्रांड को खड़ा करना था और इसीलिए मैंने इस फ्रेंचाइजी का नाम RCB रखा. उस दांव का नतीजा अब साफ दिख रहा है, क्योंकि अब इस फ्रेंचाइजी की कीमत लगभग 16,600 करोड़ रुपये हो गई है. यह देखकर बहुत संतोष होता है कि मेरा 450 करोड़ रुपये का निवेश बढ़कर 16,600 करोड़ रुपये हो गया है.”
विजय माल्या ने आगे कहा कि RCB उनके DNA में है. विजय माल्या ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि
“RCB हमेशा मेरे DNA का हिस्सा रहेगी. इससे जुड़ी कई ऐसी यादें हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता. इनमें से एक है युवा विराट कोहली को टीम में चुनना, जो आज दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. RCB के उन सभी फैंस का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जो मेरे कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी टीम के साथ जुड़े रहे. कृपया RCB यानी ‘बेंगलुरु के शेर’ को अपना समर्थन देते रहें. नमस्कार.”
