Posted inक्रिकेट, न्यूज

सुपर 8 में क्यों हुई संजू सैमसन की भारत की प्लेइंग 11 में वापसी? भारतीय कोच गौतम गंभीर ने अब खोला राज

Gautam Gambhir on Sanju Samson
सुपर 8 में क्यों हुई संजू सैमसन की भारत की प्लेइंग 11 में वापसी? भारतीय कोच गौतम गंभीर ने अब खोला राज
News on WhatsAppJoin Now

Gautam Gambhir on Sanju Samson: भारतीय टीम (Team India) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल (ICC T20 World Cup 2026 Final) में न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. भारतीय टीम ने को इस टूर्नामेंट में सिर्फ 1 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. हालांकि उसके बाद टीम इंडिया अलग ही अंदाज में खेलना शुरू किया. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) जिन्होंने अंतिम 3 मैचों में अर्द्धशतक जड़ा और भारत को जीत दिलाई.

संजू सैमसन (Sanju Samson) को उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से विश्व कप के आधे मैच खेलने के बावजूद भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला. अब भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बताया कि आखिर संजू सैमसन को शुरुआती मैचों से क्यों बाहर रखा गया था.

गौतम गंभीर ने बताया क्यों Sanju Samson को किया गया प्लेइंग 11 से बाहर

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) को शुरुआती मैचों से टीम इंडिया से बाहर रखा गया था. अब भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने जियोस्टार के एक शो में बताया कि वो ओपनिंग जोड़ी में आक्रमकता लाना चाहते थे और इसी वजह से संजू सैमसन को बाहर रखा गया. अब गौतम गंभीर ने कहा कि

“कई सारे लोग कहेंगे कि हमने टॉप 3 में लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों की वजह से संजू सैमसन को जगह दी लेकिन ये कारण नहीं था. हमने पिछले एक से डेढ़ साल में हमेशा तेज गति से बल्लेबाजी करने पर फोकस किया है. संजू को ऑफ स्पिन गेंदबाजी को काउंटर करने के लिए नहीं लाया गया था.”

भारतीय कोच गौतम गंभीर ने अपने बयान में आगे कहा कि

“एक अच्छा बल्लेबाज हर तरह की गेंद खेल सकता है. हम शुरुआती छह ओवरों में ज्यादा आक्रमक तरीके से खेलना चाहते थे. हमें पता है कि संजू सैमसन क्या कर सकते हैं. उनकी क्षमता पर किसी को शक नहीं था. अगर वो अच्छा खेलते हैं, तो शुरुआती छह ओवरों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं.”

गौतम गंभीर ने जिम सेशन में खुद दी थी संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की खबर

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले हुए जिम सेशन में खुद जाकर बताया कि वो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं और उन्हें पूरी तरह से ओपनिंग और कीपिंग के लिए तैयार रहना होगा. गौतम गंभीर ने इस दौरान कहा कि

“मैंने उन्हें जिम में इस बारे में बताया. हम साथ में ट्रेनिंग कर रहे थे और मैंने उन्हें बोला कि आप जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे. उन्होंने कहा कि मैं तैयार हूं. हम इसी तरह से बात करते हैं. यह एक हेड कोच और खिलाड़ी का रिश्ता नहीं है. यह एक ऐसा रिश्ता है, जहां ज्यादातर बातें अभ्यास सत्र के दौरान होती हैं.”

ALSO READ: IPL 2026 के लिए KKR ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL के इस खिलाड़ी की हुई IPL में एंट्री

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...