आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) आज भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच फाइनल मुकाबले के साथ खत्म हो जाएगी. भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट की सबसे प्रबल दावेदार है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) भी भारत के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से शिकस्त खाने के बाद शानदार फॉर्म में हैं. भारतीय टीम जहां इस टूर्नामेंट में 1 मैच गंवाई है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से ड्रा रहा है.
न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप स्टेज पर साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) ने 7 विकेट से हराया था, जबकि इंग्लैंड (England Cricket Team) ने 4 विकेट से शिकस्त दी थी, लेकिन कीवी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पलटवार किया और साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और अब भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है.
IND vs NZ किसकी मददगार होगी पिच
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल फ्रेश पिच पर खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पिच पर इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मुकाबला नही खेला गया है, ऐसे में ये पिच किसकी मददगार होगी इसके बारे में बताना मुश्किल है, लेकिन अगर पिच पर नजर डालें तो ये पिच काली और लाल मिट्टी दोनों को मिलाकर तैयार की गई है.
इस पिच पर भी गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलेगा तो गेंद बढ़िया से बल्ले पर आएगी. ऐसे में इस मैच में भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करे तो फायदा हो सकता है.
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस का सिक्का उछाला जो न्यूजीलैंड के पक्ष में गिरा. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करने उतरने वाली है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सिर्फ 2 बार लक्ष्य का पीछा किया है, जिसमे 1 मैच में उन्हें जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है.
भारतीय टीम ने पिछला टी20 विश्व कप 2024 भी लक्ष्य का बचाव करते हुए जीता था, ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये एक बड़ा पल हो सकता है. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार इस ख़िताब को अपने नाम करना चाहेगी.
न्यूजीलैंड की टीम ने आज टॉस जीतने के बाद एक चौकाने वाला फैसला किया है. कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि उन्होंने आज के मैच से सबसे घातक खिलाड़ी कोल मैककॉन्ची को बाहर करके उनकी जगह पर डफी को प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला किया है.
IND vs NZ: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टीम इंडिया – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड – टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
ALSO READ: IND vs SA के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे ये मैच
