Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत नही पाकिस्तान जीतने वाला है आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब, औसत दर्जे के प्रदर्शन के बावजूद बन रहा ये समीकरण

Pakistan ICC T20 World Cup 2026 Trophy
भारत नही पाकिस्तान जीतने वाला है आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब, औसत दर्जे के प्रदर्शन के बावजूद बन रहा ये समीकरण
News on WhatsAppJoin Now

Pakistan can win ICC T20 World Cup 2026 Trophy:आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के आज लीग मैच खत्म होने वाले हैं, इसके बाद अब सुपर 8 की शुरुआत होने वाली है. भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम के बजाय इस बार पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब अपने नाम कर सकती है.

पाकिस्तान की जीत में ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) का बड़ा योगदान होने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या हैं कि किसे ऑस्ट्रेलिया की मदद से अब पाकिस्तान की टीम, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी जीत सकती है.

ऑस्ट्रेलिया की मदद से पाकिस्तान जीत सकता है ICC T20 World Cup 2026 ट्रॉफी

पाकिस्तान के आईसीसी ट्रॉफी जीतने में ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कनेक्शन है. पाकिस्तान ने जब भी आईसीसी ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2017) जीती है, ऑस्ट्रेलिया उस दौरान लीग मैचों से बाहर हो गया है. पहला मौका 1992 में हुआ था, पाकिस्तान की टीम ने उस साल पहली बार इमरान खान की कप्तानी में पहली बार खिताब जीता था, दूसरी बार जब पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप जीता तो उस साल भी ऑस्ट्रेलिया की टीम 2009 के टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2009) में भी लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. उस साल यूनिस खान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने ट्रॉफी जीता था.

वहीं जब पाकिस्तान ने भारत को हराकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था, उस साल भी ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. उस बार भारत को सरफराज खान की कप्तानी में शिकस्त देकर पाकिस्तान ने ट्रॉफी जीती थी. अब एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग मैचों से बाहर हो गई है और उसकी जगह जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है.

पाकिस्तान की टीम का कैसा है प्रदर्शन

पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक बेहद औसत दर्जे का रहा है, नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने किसी तरह से गिरते पड़ते 3 गेंद शेष रहते अंतिम 2 ओवरों में जीती थी, वहीं उसके बाद यूएसए की टीम से भी पाकिस्तान को कड़ी टक्कर मिली थी, लेकिन स्पिन ट्रैक होने की वजह से पाकिस्तान जीतने में सफल रहा था, उसके बाद पाकिस्तान को भारत के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालांकि उसके बाद पाकिस्तान ने नामीबिया को शिकस्त देकर सूप 8 में अपनी जगह बनाई है.

सुपर 8 में अब पाकिस्तान की टीम का सामना 21 फरवरी को सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम से होगा, वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम सुपर 8 का अपना अंतिम मुकाबला 28 फरवरी को मेजबान श्रीलंका की टीम से खेलने वाली है. पाकिस्तान की टीम अगर इन 3 में से कोई भी 2 मैच बड़े अंतर से जीतती है, तो उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी.

ALSO READ: BCCI ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भेजी अपनी टीम, इन 2 खिलाड़ियों को कप्तानी, देखें कब और कहां होंगे भारत के मैच

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...