आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) का सामना अपने अंतिम लीग मैच में नामीबिया (Namibia Cricket Team) के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने नामीबिया को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की, लेकिन इस दौरान ऐसा वीडियो सामने आया, जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक है?
पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच के दौरान पाकिस्तानी कोच माइक हेसन (Mike Hesson) और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के बीच जोरदार बहस देखने को मिली, आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या कुछ हुआ.
माइक हेसन और सलमान अली आगा के बीच हुई जोरदार बहस
पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका 40 रनों के स्कोर पर साइम आयूब के रूप में लगा. साइम के आउट होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा बल्लेबाजी के लिए आए और साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे.
हालांकि बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सलमान अली आगा अपना विकेट 38 रनों के निजी स्कोर पर गंवा बैठे. इसके बाद सलमान अली आगा को पाकिस्तानी कोच माइक हेसन कुछ समझाते नजर आए, जो सलमान अली आगा को पसंद नही आया. सलमान अली आगा अपने हाथ में पानी की बोतल लिए हुए बैठे थे, जिसे गुस्से में उन्होंने जमीन पर पटक दिया है.
सुपर 8 में पहुंचा Pakistan, इन टीमों से होगा सामना
नामीबिया को शिकस्त देकर पाकिस्तान की टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है. पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों ने जगह बनाई है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 2 टीमों को बड़े अंतर से शिकस्त देना होगा, क्योंकि इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें हैं, जो पाकिस्तान को शिकस्त दे सकती हैं.
पाकिस्तान की टीम को अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है, इसके बाद उनका सामना 24 फरवरी को इंग्लैंड की टीम से होगा, वहीं 28 फरवरी को पाकिस्तान का सामना मेजबान श्रीलंका से होना है.
