Posted inक्रिकेट, न्यूज

बला की खूबसूरत है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने, दादा ने की पुष्टि जल्द होने वाली है शादी

Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia
बला की खूबसूरत है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने, दादा ने की पुष्टि जल्द होने वाली है शादी
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बेहद ही तूफानी पारी खेली. भारतीय टीम (Team India) के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अकेले ही पाकिस्तान से मैच छीन लिया था. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 175 रन बनाए थे.

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर आलआउट हो गई. ईशान किशन ने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 27 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया. ईशान किशन (Ishan Kishan) के अर्द्धशतक पर उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) ने रिएक्शन दिया है.

अदिति हुंडिया ने Ishan Kishan के अर्द्धशतक पर दिया रिएक्शन

ईशान किशन (Ishan Kishan) की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने बॉयफ्रेंड के 27 गेंदों में अर्द्धशतक पर लव इमोजी वाली स्टोरी शेयर की है. अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशान की फिफ्टी पर लव वाला रिएक्शन शेयर किया है. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के बारे में क्रिकेटर के दादा अनुराग पांडे ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले ही रिश्ते पर मुहार लगा दी है.

Aditi Hundia on Ishan Kishan
Aditi Hundia on Ishan Kishan

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे की मानें तो जल्द ही इन दोनों की शादी हो सकती है. ईशान किशन अपने अंडर-19 के समय से ही अदिति हुंडिया के साथ रिश्ते में हैं. ईशान किशन जब भी कोई बड़ी पारी खेलते हैं, तो उस पर अदिति हुंडिया का रिएक्शन जरुर आता है.

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि अदिति हुंडिया, ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और वे पेशे से एक मॉडल हैं.

अदिति हुंडिया हैं बला की खूबसूरत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया बला की खूबसूरत हैं, उनके खूबसूरती के जलवे आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं, वो अपनी तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया मूल रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैं. अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में कारोबारी हैं. अदिति हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)


इसके बाद से ही ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की शुरुआत हुई थी. आईपीएल 2019 में अदिति हुंडिया को मिस्ट्री फैनगर्ल के रूप में पहचान मिली थी और इसी समय से ईशान किशन के साथ उनका नाम जुड़ना शुरू हुआ था. पिछले 7 सालों से ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

ईशान किशन के खराब दौर में भी अदिति हुंडिया ने उनका भरपूर साथ दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति हुंडिया, फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

ALSO READ:भारत से हारने के बाद मोहसिन नकवी ने बदल दी अपनी टीम, इन 2 खिलाड़ियों की हुई पाकिस्तान टीम से छुट्टी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...