Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत से हार के बाद पाकिस्तान में शुरू हुआ घमासान, मोहसिन नकवी पर भड़का असीम मुनीर

Asim Munir on Mohsin Naqvi
भारत से हार के बाद पाकिस्तान में शुरू हुआ घमासान, मोहसिन नकवी पर भड़का असीम मुनीर
News on WhatsAppJoin Now

Asim Munir blast over Mohsin Naqvi: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 27वें मैच कल भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ, पाकिस्तान की टीम ने पहले बॉयकॉट का खूब ड्रामा किया. हालांकि बाद में भारत के साथ खेलने को राजी हो गई. पाकिस्तान की टीम को भारत ने इस मैच में एकतरफा शिकस्त दी. भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को 61 रनों से हराया.

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने की कगार पर है, भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान में घमासान शुरू हो गया है. पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर (Asim Munir) और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के बीच विवाद की खबर आ रही है.

Mohsin Naqvi पर भड़का असीम मुनीर

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा शिकस्त देकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन पाकिस्तान में इस हार के बाद घमासान मचा हुआ है, रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से काफी नाराज है. खबरों की मानें तो मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) की कुर्सी अब खतरे में आ गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी और पीसीबी के बीच चल रहे विवाद के बीच मोहसिन नकवी ने कहा था कि ना तो वह पाकिस्तान सरकार और ना असीम मुनीर और किसी से डरते हैं. असीम मुनीर अब मोहसिन नकवी के इसी बयान से नाराज है और उनका कहना है कि मोहसिन नकवी को इस मामले में उन्हें नहीं घसीटना चाहिए था. असीम मुनीर का कहना है कि मोहसिन नकवी को क्रिकेट और एडमिनिस्ट्रेटिव तक इस मामले को रखना चाहिए था.

शोएब अख्तर ने भी लगाई मोहसिन नकवी को फटकार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) को फटकार लगाई है और उन्हें इस पोस्ट के लिए अयोग्य बताया है. मोहसिन नकवी को 2024 में पीसीबी का चीफ बनाया गया है और तब से अब तक पाकिस्तान का प्रदर्शन सिर्फ भारत ही नही बाकी देशों के खिलाफ बेहद शर्मनाक रहा है.

शोएब अख्तर ने भारत की लाइव टीवी पर मोहसिन नकवी की बेइज्जती करते हुए कहा कि

 “अब एक ऐसा व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बन गया है, जिसे कुछ भी नहीं पता. अब टीम कैसे चलेगी? आपने उसे सुपरस्टार बना दिया है. वह एक भी मैच नहीं जीत सकता… दुनिया का सबसे बड़ा अपराध किसी अयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को बड़ा पद देना है.”

ALSO READ: ईशान किशन ने मैन ऑफ द मैच के साथ जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, मैच के बाद कहा “मेरे देश के लिए यह मैच…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...