आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच कल रात खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) को 61 रनों से हराया. भारतीय टीम के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पाकिस्तान के हाथो से मैच छिना, जिसके बाद अब पाकिस्तान पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 के लिए यूएसए और पाकिस्तान के बीच जंग जारी है, इसका फैसला 18 सितंबर को पाकिस्तान और नामीबिया के मैच से होगा. आइए जानते हैं कैसे भारत से हार के बाद अब पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकती है.
ICC T20 World Cup 2026 पॉइंट्स टेबल में कहां हैं पाकिस्तान की टीम?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पॉइंट्स टेबल (ICC T20 World Cup 2026 Points Table) पर नजर डालें तो ग्रुप ए में भारतीय टीम 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है और सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं अपने सभी 4 मैच खेलकर यूएसए की टीम 4 अंको के साथ नंबर 2 पर है, जबकि 3 मैचों में 4 अंक के साथ पाकिस्तान की टीम नंबर 3 पर है.
पाकिस्तान की टीम को भारत के सामने बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया है, वहीं पहले मैच में पाकिस्तान की टीम मुश्किल से 2 गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत सकी थी. वहीं यूएसए ने अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीते हैं, इसी वजह से पाकिस्तान की टीम यूएसए से नीचे है.
टी20 विश्व कप 2026 से ऐसे बाहर हो सकती है पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम को भारत से मिली हार के बाद आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से पाकिस्तान की टीम बाहर हो सकती है. पाकिस्तान की टीम को इस विश्व कप के लीग मैचों में अभी 1 ही मैच और खेलना है. पाकिस्तान की टीम को ये मैच नामीबिया की टीम से खेलना है. अगर पाकिस्तान की टीम, नामीबिया की टीम से जीतने में सफल रही तो वो सुपर 8 में जगह बना लेगा.
हालांकि अगर पाकिस्तान की टीम को नामीबिया ने शिकस्त दी तो पाकिस्तान को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ सकता है. क्योंकि पाकिस्तान का नेट रनरेट यूएसए से भी कम है.
