Salman Ali Agha: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला कल कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 175 रन बना डाले, जिसके जवाब में पूरी पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) मात्र 114 रनों पर ही आलआउट हो गई.
भारत से मिली हार के बाद अब पाकिस्तान की टीम, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर है. अब सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने भारत से मिली हार पर रोना शुरू कर दिया है.
Salman Ali Agha ने इन्हें माना भारत से मिली हार का जिम्मेदार
सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने भारत से मिली हार पर कहा कि वो 4 स्पिनरों के साथ मैदान में उतरे थे, लेकिन आज उनके स्पिनर्स का दिन खराब था और इसी वजह से उनकी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा. वहीं सलमान अली आगा ने अपने बल्लेबाजों को भी हार का जिम्मेदार बताया. सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच में अपने हार की वजह बताते हुए कहा कि
“हम चार स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतरे थे, लेकिन आज उनका दिन खराब रहा. कुछ अहम मौकों पर कार्यान्वयन में कमी रह गई. बल्लेबाजी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो आप हमेशा मैच का पीछा ही करते रह जाते हैं.”
हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बाद सलमान अली आगा ने पिच का रोना शुरू किया. सलमान अली आगा ने पिच का बहाना बनाते हुए कहा कि
“दूसरी इनिंग्स में पिच बेहतर रही, लेकिन हमने परिस्थितियों के हिसाब से नहीं खेला. ऐसे मुकाबलों में भावनाएं हमेशा चरम पर रहती हैं, हमें बस उन्हें संभालना होगा.”
नामीबिया को हराकर सुपर 8 में पहुंच सकती है पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम के पास अब सुपर 8 में पहुंचने का बस एक और अंतिम मौका है. पाकिस्तान के लिए अब अपना अगला मैच करो या मरो वाला हो गया है. पाकिस्तान की टीम को हर हाल में 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच में जीत हासिल करना होगा. भारतीय टीम से मिली हार के बाद भी सलमान आगा को यकीन है कि उनकी टीम सुपर 8 तक पहुंच सकती है.
सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने कहा कि
“हम ऐसे कई मैच खेल चुके हैं. अब दो दिन में अगला मैच है और हमें उसी पर ध्यान देना होगा. हमें वह मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालिफाई करना है, उसके बाद यह एक नया टूर्नामेंट होगा.”
