Posted inक्रिकेट, न्यूज

ईशान किशन ने मैन ऑफ द मैच के साथ जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, मैच के बाद कहा “मेरे देश के लिए यह मैच…

Ishan Kishan credit Bumrah and Hardik
ईशान किशन ने मैन ऑफ द मैच के साथ जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, मैच के बाद कहा “मेरे देश के लिए यह मैच…
News on WhatsAppJoin Now

Ishan Kishan: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कल कोलंबो में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 27वां मैच खेला गया, जहां भारतीय टीम (Team India) को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरना पड़ा. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (Ishan Kishan) के विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए.

इसके बाद पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) बल्लेबाजी के लिए आई, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पहले 2 ओवरों में ही पाकिस्तान के टॉप 3 बल्लेबाजों को सिर्फ 10 रनों पर पवेलियन की राह दिखा दी. इससे पाकिस्तान की टीम अंत तक उबर नही सकी और पूरी टीम सिर्फ 114 रनों पर आल आउट हो गई. भारत की जीत के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) को “प्लेयर ऑफ़ मैच” चुना गया.

Ishan Kishan ने बताई क्या थी पाकिस्तान के खिलाफ योजना

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अकेले ही पाकिस्तान की नैया डूबो दी. ईशान किशन ने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली और पहले 8 ओवरों में ही पाकिस्तान से मैच छिन लिया था. ईशान किशन ने कोलंबो के इस विकेट को मुश्किल बताते हुए कहा कि

“बिल्कुल. मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था, लेकिन कभी-कभी आपको बस अपने खेल पर, अपने शॉट्स पर भरोसा रखना होता है और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना होता है. इसलिए मैं बस सरल खेल रहा था, गेंद पर नज़र रख रहा था और फील्डिंग के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा था, शायद उन्हें जितना हो सके उतना दौड़ाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हाँ, मुझे लगता है कि यह मेरे पक्ष में काफी अच्छा काम किया.”

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने ऑफ-साइड में खूब रन बटोरे जिसके बारे में जब उनसे पूछा गया कि आज आपने ऑफ-साइड पर ज़्यादा ध्यान दिया, क्या यह कोई योजना थी?

“मुझे लगता है कि मैंने अपने ऑफ-साइड गेम पर काफी काम किया है और अगर मैं ऑफ-साइड पर अच्छे शॉट खेलता हूँ तो मुझे वो गेंदें मिलेंगी जहाँ मैं चाहता हूँ. इसलिए मैं बस गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था क्योंकि यह एक बड़ी बाउंड्री है और जब मैदान बड़ा होता है तो गैप भी बड़े होते हैं. इसलिए मैं बस सरल खेल रहा था, जैसा कि मैंने कहा, गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था, कम से कम दो रन लेने की कोशिश कर रहा था क्योंकि विकेट आसान नहीं था. मेरे दिमाग में यह था कि हमें 160-170 रन का स्कोर बनाना है और यह हमारे लिए बहुत अच्छा स्कोर होगा”

ईशान किशन ने देश को समर्पित किया पाकिस्तान के खिलाफ जीत

क्या पाकिस्तान को इस मैच में एकतरफा तरीके से हराकर सकून मिला? तो इस सवाल के जवाब में भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि

“मुझे लगता है 100%. भारत बनाम पाकिस्तान का मैच न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि हमारे देश के लिए भी हमेशा खास होता है. इसलिए हमें यह मैच जीतना ही था क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण मैच था और उनकी टीम में अच्छे स्पिनर थे. हमें बस अच्छे शॉट खेलने थे और हां, पाकिस्तान टीम के खिलाफ यह जीत… इससे हमें टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए बहुत आत्मविश्वास मिलेगा और हम इस लय को बनाए रखने की कोशिश करेंगे.

Ishan Kishan ने हार्दिक और बुमराह को दिया जीत का श्रेय

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भारत की जीत का श्रेय टीम इंडिया के 2 गेंदबाजों को दिया. भारतीय टीम के जीत की नींव रखी. हार्दिक पंड्या ने जहां पहले ही मेडन ओवर में साहिबजादा फरहान को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं इसके बाद दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. जसप्रीत बुमराह को इस ओवर में 11 रन पड़े, लेकिन उन्होंने इस ओवर में साइम आयूब और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को पवेलियन की राह दिखा दी.

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इन दोनों खिलाड़ियों को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि

“मुझे लगता है उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. तेज गेंदबाज… जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था और जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे, मुझे नहीं लगा कि गेंद तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास कर रही थी. लेकिन साथ ही, उन्हें (भारत के नए गेंदबाजों को तिलक और रिंकू) दो शानदार ओवर फेंकते हुए देखकर, हां, यह हमारे लिए एक प्लस पॉइंट था, खासकर हम जानते हैं कि जस्सी कैसी गेंदबाजी कर सकते हैं, चाहे उनके हाथ में नई गेंद हो या चाहे वह डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर रहे हों. विशेष रूप से हार्दिक पांड्या को श्रेय जाता है जिन्होंने गेंद को तंग जगहों पर रखा, मैच से पहले हमने जो योजना बनाई थी उसी के अनुसार गेंदबाजी की और अपनी योजनाओं को काफी अच्छे से अंजाम दिया.”

ALSO READ:भारत से हारने के बाद टी20 विश्व कप से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, ग्रुप ए से ये 2 टीमें बना सकती है सुपर 8 में जगह

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...