Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs PAK, STATS: 2,4 नहीं पाकिस्तान के सामने मैच में भारत ने की रिकॉर्ड की बारिश, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने ईशान

IND vs PAK STATS
IND vs PAK, STATS: 2,4 नहीं पाकिस्तान के सामने मैच में भारत ने की रिकॉर्ड की बारिश, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने ईशान
News on WhatsAppJoin Now

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया. पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, भारतीय टीम (Team India) पहले बल्लेबाजी करने उतरी और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 77 रनों की बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 175 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा.

इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो उनकी बल्लेबाजी हमेशा की तरह से बेहद खराब दिखी. पाकिस्तान की टीम पहले 3 विकेट सिर्फ 2 ओवरों में 10 रनों पर ही गंवा बैठी. इसके बाद पूरी पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम 114 रनों पर आलआउट हुई. भारत ने इस मैच को 61 रनों से अपने नाम किया.

IND vs PAK मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने जहां रनों की बारिश हुई वहीं रिकॉर्ड की भी बारिश हुई. भारत के लिए ईशान किशन ने 77 रन बनाए और भारत को इस मैच में जीताने में अहम भूमिका निभाई. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के इस मैच में कई रिकॉर्ड बने तो कई रिकॉर्ड टूटे.

आइए जानते हैं भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले गए इस मैच में कौन से रिकॉर्ड बने तो कौन से रिकॉर्ड टूटे.

1.भारत-पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)

23 मोहम्मद हाफीज, अहमदाबाद 2012

24 अभिषेक शर्मा, दुबई 2025

27 ईशान किशन, कोलंबो, आरपीएस 2026 *

29 युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012

2.भारत-पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

82* विराट कोहली, मेलबर्न 2022

79* मोहम्मद रिजवान, दुबई 2021

78* विराट कोहली, कोलंबो आरपीएस 2012

77* ईशान किशन, कोलंबो आरपीएस 2026

75* गौतम गंभीर, जोहान्सबर्ग 2007

3.टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में स्पिन गेंदबाजी के सबसे अधिक ओवर (एफएम टीमें)

18 जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 2010

18 पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो आरपीएस 2012

18 पाकिस्तान बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस 2026 *

17 न्यूजीलैंड बनाम भारत, लखनऊ 2023

4.टी20 विश्व कप की एक पारी में स्पिन के सबसे अधिक ओवर

18 पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो आरपीएस 2012

18 पाकिस्तान बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस 2026 *

16 अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, दिल्ली 2016

16 अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज, नागपुर 2016

16 पाकिस्तान बनाम अमेरिका, कोलंबो एसएससी 2026

5.पाकिस्तान के शुरुआती 3 बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 10 रन बना सके, टी20 टी20 विश्व कप के किसी भी मैच में उनका सबसे कम स्कोर हैं. और भारत के खिलाफ भी यह उनका सबसे कम स्कोर है.

6.पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में सिर्फ 1 बार 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर सकी है, पाकिस्तान ने ये कारनामा 2012 में पल्लेकल में बांग्लादेश के खिलाफ किया था. टी20 विश्व में सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम एकलौती ऐसी टीम है, जो 2016 में वानखेड़े में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा कर सकी है.

7.टी20 विश्व कप में किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत

8* भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) (एक सुपर ओवर जीत)

6 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

6 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

6 श्रीलंका बनाम वेस्ट इंडीज

6 वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड

8.टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए न्यूनतम स्कोर

82 बनाम वेस्ट इंडीज, मीरपुर, 2014

113/7 बनाम भारत, न्यूयॉर्क, 2024

114 बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस, 2026 *

123/7 बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2012

9.टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार

84 रन बनाम वेस्ट इंडीज, मीरपुर, 2014

61 रन बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस, 2026 *

48 रन बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2009

10.हार्दिक पंड्या बनाम पाकिस्तान (टी20ई)

10 मैट

17 विकेट

औसत 13.82

स्ट्राइक रेट 10.7

इकॉनमी 7.70

ALSO READ: अकेले ईशान किशन के सामने पस्त हुई पाकिस्तान, सलमान आगा की इस गलती की वजह से विश्व कप से बाहर होने की आई नौबत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...